India

ईडी की चार्जशीट में मनीष सिसोदिया का नाम नहीं, केजरीवाल ने केंद्र पर साधा निशाना

नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाला मामले में सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय ने भी चार्जशीट दाखिल कर दी है। ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के नाम का कहीं जिक्र नहीं है। इस बात को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि "ईडी की चार्जशीट में भी मनीष सिसोदिया का नाम नहीं है। शिक्षा क्रांति से दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले मनीष को झूठे केस में फंसाने के लिए क्या पीएम मोदी को देश से माफी नहीं मांगनी चार्हिए? अच्छा काम करने वालों को जेल में डालने से क्या देश आगे बढ़ेगा?" गौरतलब है कि इस मामले में मनीष सिसोदिया की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए ईडी और सीबीआई ने पहले उनके ठिकानों की तलाशी ली थी और फिर पूछताछ के लिए दफ्तर भी बुलाया था। ईडी ने राउज़ एवेन्यू कोर्ट में ...

हैरानी भरा खुलासा, श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब के घर आने वाली लड़की निकली साइकॉलजिस्ट डॉक्टर

नई दिल्ली। श्रद्धा वालकर हत्या मामले की जांच में यह पता चला था कि हत्या के बाद आरोपी आफताब ने डेटिंग एप बम्बल के जरिए एक लड़की को अपने घर बुलाया था और जब यह लड़की आफताब से मिलने उसके घर आई थी, तब श्रद्धा के शव के टुकड़े घर के फ्रिज में ही रखे हुए थे। अब इससे भी ज्यादा हैरानी भरा खुलासा यह हुआ है कि वो पेशे से एक डॉक्टर है और वह भी साइकॉलजिस्ट। दिल्ली पुलिस ने उस लड़की की पहचान कर ली है। पुलिस इससे आफताब के बारे में ज्यादा जानकारी लेगी। उल्लेखनीय है कि साइकॉलजिस्ट मतलब मनोचिकित्सक हावभाव से व्यक्ति को पहचानने में महारत रखते हैं, लेकिन आफताब इतना शातिर निकला कि उसने उस साइकॉलजिस्ट डॉक्टर को अपने हावभाव से कुछ भी भनक तक नहीं लगने दी। इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को दावा किया था कि आरोपी आफताब पूनावाला ने श्रद्धा की हत्या के बाद उसके शव को काटने के लिए पांच चाकुओं का इस्तेमाल किया थ...

कांग्रेस नेता गोपाल केसावत की लापता बेटी अपने फ्रेंड वसीम अकरम के पास मिली, अपहरण की कहानी झूठी थी, बोली- अब पिता के साथ नहीं रहना

जयपुर। घुमंतू के बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता गोपाल केसावत की लापता बेटी को दस्तयाब करने के बाद पुलिस जयपुर ले आई। अभिलाषा को अहमदाबाद से लेकर शुक्रवार सुबह पुलिस जयपुर पहुंची। अहमदाबाद में जिस दोस्त के साथ अभिलाषा ठहरी थी, उसे भी पुलिस अपने साथ जयपुर ले आई। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद लड़की के बयान दर्ज किए। डीसीपी (ईस्ट) करण शर्मा के मुताबिक कांग्रेस नेता गोपाल केसावत की लापता बेटी अभिलाषा अहमदाबाद के बोपल में मिली थी। गुरुवार दोपहर लोकेशन के आधार पर लापता अभिलाषा को एक सैलून से ढूंढ निकाला। अहमदाबाद के उस सैलून में टोंक के राजमहल का रहने वाला दोस्त वसीम अकरम जॉब करता है। वह सैलून में ही बने कमरे में अपने दोस्त वसीम के साथ रुकी हुई थी। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे अभिलाषा और उसके दोस्त वसीम को अहमदाबाद से पुलिस टीम जयपुर लेकर पहुंची। जयपुर पहुंचने प...

राज्यों के वित्त मंत्रियों की प्री बजट चर्चा बैठक में ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग

नई दिल्ली। राज्यों के वित्त मंत्रियों की प्री बजट चर्चा बैठक में ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग जयपुर। नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री शांति धारीवाल ने शुक्रवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता में नई दिल्ली के मानेकशा सभागार में आयोजित प्री बजट चर्चा बैठक के दौरान राजस्थान का पक्ष जोरदार ढंग से रखते हुए कहा कि पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया जाए तथा इसके लिए आगामी केन्द्रीय बजट मे विशेष केन्द्रीय सहायता के रूप में प्रावधान रखा जाए। उन्होंने कहा कि 37247 करोड़ अनुमानित लागत की पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना से राज्य के 13 जिलों की बड़ी आबादी को सिंचाई एवं पेयजल का लाभ मिलेगा। जल जीवन मिशन पर राजस्थान कि मांग रखते हुए धारीवाल ने कहा कि प्रदेश में छितरी आबादी एवं विशाल क्षेत्रफल के कारण पेयजल की प्रति कनेक्शन लागत अन्य राज्यों की अपेक्षा में काफ...

भारतीय नौसेना के जहाज शिवालिक एवं कामोर्ता ने दक्षिण कोरिया की यात्रा पूरी की

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के जहाजों शिवालिक एवं कामोर्ता ने 21 से 23 नवंबर 2022 तक बुसान में अपने प्रवास के दौरान आरओके नौसेना के साथ कई गतिविधियों में भाग लिया, जिनमें आधिकारिक और सामाजिक बातचीत, क्रॉस डेक दौरे और खेल कार्यक्रम शामिल थे। भारतीय नौसेना के दोनों पोतों के कमांडिंग अधिकारियों ने रिपब्लिक ऑफ कोरिया फ्लीट के कमांडर वाइस एडमिरल कांग डोंग हुन से भी मुलाकात की। जिन्होंने भारतीय नौसेना के युद्धपोतों का स्वागत किया और भारतीय नौसेना तथा आरओके नौसेना के बीच समुद्री सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। वाइस एडमिरल कांग ने आईएनएस शिवालिक का दौरा किया और आरओके में भारत के राजदूत श्री अमित कुमार के साथ बातचीत की। बुसान से प्रस्थान पर शिवालिक और कामोर्ता ने आरओके नेवी शिप नो जोक बोंग के साथ एक समुद्री साझेदारी अभ्यास किया। इस अभ्यास ने दोनों नौसेनाओं के बीच घनिष्ठ मैत्री और ब...

केंद्र सरकार ने राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों को 17,000 करोड़ रुपये की जीएसटी मुआवजा राशि जारी की

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अप्रैल से जून, 2022 की अवधि के लिए बकाया जीएसटी मुआवजे के लिए राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों को 24.11.2022 को 17,000 करोड़ रुपये की राशि जारी की। वर्ष 2022.23 के दौरान उपरोक्त राशि सहित राज्यों संघ शासित प्रदेशों को अब तक जारी मुआवजे की कुल राशि 1,15,662 करोड़ रुपये हो गई है। यह इस तथ्य के बावजूद है कि अक्टूबर, 2022 तक कुल उपकर संग्रह केवल 72,147 करोड़ रुपये का है। केंद्र द्वारा अपने संसाधनों से 43,515 करोड़ रुपये की बकाया राशि जारी की गई है। यह राशि जारी करने के साथ, केंद्र ने राज्यों को मुआवजे के भुगतान के लिए उपलब्ध इस वर्ष मार्च के अंत तक अनुमानित उपकर की पूरी राशि अग्रिम रूप से जारी कर दी गई है। यह निर्णय राज्यों को उनके संसाधनों के प्रबंधन में सहायता प्रदान करने और यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया था ताकि वित्तीय वर्ष के दौरान उनके कार्यक्रम विशेष रूप से पू...

बाड़मेर के बालोतरा में नगर परिषद आयुक्त एवं दलाल 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर। बाड़मेर में नगर परिषद बालोतरा के आयुक्त एवं दलाल (प्राईवेट व्यक्ति) 1 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर स्पेशल यूनिट, जोधपुर इकाई द्वारा आज बाड़मेर में कार्यवाही करते हुये जोधाराम विश्नोई आयुक्त, नगर परिषद बालोतरा, बाड़मेर को उसके दलाल प्रकाश विश्नोई (प्राईवेट व्यक्ति) के माध्यम से परिवादी से 1 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की स्पेशल यूनिट, जोधपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि कृषि भूमि के प्लाॅट की लीज डीड जारी करने तथा व्यावसायिक पट्टा जारी करने की एवज में जोधाराम अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका बालोतरा, बाड़मेर द्वारा दलाल प्रकाश विश्नोई (प्राईवेट व्यक्ति) के माध्यम से परिवादी से 1 लाख रूपये की रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी, ज...

मुख्यमंत्री गहलोत ने मुझ पर गलत और झूठे आरोप लगाए हैं, पता नहीं कौन CM को ऐसी सलाह दे रहा है: पायलट

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा एक बार फिर से राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पर जमकर बयानबाजी की गई है। उन्होंने एक बार फिर से सचिन पायलट को गद्दार तक कहा। यह सब ऐसे मौके पर हुआ जब राहुल गांधी की राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का पड़ाव है। और आलाकमान ने किसी भी तरह की बयानबाजी से इंकार कर रखा है। उधर सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि पता नहीं मुख्यमंत्री को ऐसी बयानबाजी करने के लिए कौन सलाह दे रहा है। सचिन पायलट ने कहा कि राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और यदि इस तरह की बयानबाजी हुई तो राजस्थान में सरकार कैसे रिपीट होगी, यह बहुत चुनौतीपूर्ण है। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गलत और झूठे आरोप मुझ पर लगाए हैं जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति में पार्टी को एकजुट रहने की जरूरत है ऐसे में ह...

सचिन पायलट को हाईकमान CM नहीं बना सकता, जिसके पास 10 विधायक नहीं हैं, जिसने विद्रोह किया, पार्टी को धोखा दिया, गद्दारी की: CM गहलोत

Ashok Gehlot statement On Sachin Pilot: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फिर एक ऐसा सियासी बयान दिया है जिससे प्रदेश की सियासत गर्म हो गयी है। उन्होंने फिर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने सचिन पायलट की आलोचना करते हुए उन्हें फिर गद्दार करार दिया है। CM गहलोत ने कहा कि एक गद्दार मुख्यमंत्री नहीं हो सकता है। हाईकमान सचिन पायलट (Sachin Pilot) को मुख्यमंत्री नहीं बना सकता है। एक आदमी जिसके पास 10 विधायक नहीं हैं, जिसने विद्रोह किया, उसने पार्टी को धोखा दिया, उसने गद्दारी की है।'" एक टीवी चैनल को अशोक गहलोत ने कहा कि 2020 के राजनीतिक संकट जैसा देश के इतिहास में पहली बार हुआ होगा कि एक पार्टी अध्यक्ष ने ही अपनी सरकार को गिराने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इसके लिए बीजेपी की तरफ से पैसा दिया गया था. बीजेपी के दिल्ली दफ्तर से 10 करोड़ रुप...

आयुषी ऑनर किलिंग का राजस्थान कनेक्शन, एक साल पहले भरतपुर के लड़के से शादी कर चुकी थी आयुषी, नाराज पिता ने गोली मारकर सूटकेस में बंद किया

भरतपुर। मथुरा के आयुषी ऑनर किलिंग मामला राजस्थान से भी जुड़ा निकला है। पुलिस के अनुसार 22 साल की आयुषी ने 1 साल 3 महीने पहले दिल्ली में भरतपुर के एक लड़के छत्रपाल से शादी कर ली थी। आयुषी के घरवालों को तो यह बात पता थी, लेकिन वे इस शादी से नाखुश थे। वहीं छत्रपाल के परिजन शादी की बात से ही बेखबर थे। छत्रपाल उर्फ अनिल बिधूड़ी वैर थाने इलाके के तौयारी गांव का रहने वाला है। अभी उसके पिता सुखदेव सिंह बयाना के बजरंग बिहार कॉलोनी में मकान बना रहे हैं। छत्रपाल के करीबियों ने बताया कि छत्रपाल अपनी शादी की जानकारी छिपा रहा था। गौरतलब है कि गत 18 नवंबर को यमुना एक्सप्रेस-वे पर सूटकेस में आयुषी की लाश मिली थी। दो दिन पहले जब इस हत्याकांड का राज खुला तब जाकर छत्रपाल के घरवालों को भी पता चला कि आयुषी प्रेम प्रसंग में जिस लड़के का नाम सामने आ रहा है, वो उनका बेटा ही है। इधर, आयुषी के मर्डर से 10 दिन पह...