राजस्थान में बीपीएल एवं उज्ज्वला योजना के चयनित परिवारों को अप्रैल माह से मिलेगा ₹500 में गैस सिलेंडर


जयपुर, 2 अप्रैल | प्रदेश के बीपीएल एवं उज्जवला योजना में शामिल परिवारों को अप्रैल माह से ₹500 में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा | इस संबंध में खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने रविवार को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं दिशानिर्देश सो में बताया गया है कि मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना में बीपीएल एवं उज्जवला योजना में चयनित परिवारों को ₹500 में गैस सिलेंडर मिलेगा मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना के लाभार्थियों को एलपीजी गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जाना अनिवार्य है | लाभार्थियों को एक माह में अधिकतम 1 सिलेंडर पर ही सब्सिडी दी होगी | मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना के तहत बीपीएल एवं उज्जवला योजना के लाभार्थियों द्वारा 1 अप्रैल 2023 के बाद रजिस्ट्रेशन पर भी 1 अप्रैल के बाद प्रत्येक माह प्रत्येक माह खरीदे गए एलपीजी गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देनी होगी | लाभार्थी द्वारा गैस सिलेंडर खरीद का प्रमाण अथवा रसीद ऑनलाइन सॉफ्टवेयर पर अपलोड करने पर ही जनाधार के लिंक बैंक खाते में सब्सिडी की राशि ट्रांसफर की जाएगी|