India

एसएमएस अस्पताल अधीक्षक का भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन, पार्किंग में अवैध वसूली पकड़ी

जयपुर। राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल और ट्रोमा सेंटर में संचालित बेसमेंट पार्किंग में हो रहे भ्रष्टाचार पर एसएमएस अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी ने सख्त एक्शन लिया है। मामले में हाल में मिली भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद MOIC डॉ. प्रवीण जोशी को पार्किंग व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जब पार्किंग व्यवस्था को लेकर आमजन से मिली शिकायत पर डॉ. प्रवीणी जोशी ने अधीक्षक के निर्देश पर जांच की तो सामने आया कि बिना किसी सरकारी आदेश के एक व्यक्ति की तरफ से ये पूरी पार्किंग संचालित की जा रही है। यहां लगे जगह-जगह फोन-पे, गूगल-पे के स्कैनर एसएमएस हॉस्पिटल के सरकारी खाते के न होकर किसी निजी व्यक्ति बृजराज सिंह के नाम से लगे है, जो पैसा भी सीधे बृजराज सिंह के खाते में जमा हो रहा है। उन्होंने इस खाते ही एक साल की डिटेल निकलवाने के निर्देश दिए है। अधीक्षक के आदेश पर पा...

जीएसटी सुधारों और दरों में कमी के लाभ आमजन को मिले, प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उचित कदम उठाएं : शशांक प्रिय

अलवर। जीएसटी सुधारों और दरों में कमी के लाभ आमजन को कैसे मिले और इसका प्रभावी क्रियान्वयन कैसे हो, क्या कदम उठाए जाएं, इसकी समीक्षा के लिए स्पेशल सेक्रेट्री और सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेज एंड कस्टम्स के सदस्य शशांक प्रिय ने सीजीएसटी जयपुर जोन, राजस्थान के मुख्य आयुक्त अनुज गोगिया के साथ सीजीएसटी अलवर कमिश्नरेट के सूर्यनगर कार्यालय में जोन के काम काज की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने  बेहतर काम काज की अपील की. उन्होंने हाल ही में जारी जीएसटी सुधारों और दरों में कमी के लाभ सभी तक पहुंचाने और सुधारों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिएं। अलवर सीजीएसटी आयुक्त सुमित यादव ने बताया कि मीटिंग में जयपुर, जोधपुर, अलवर एवं  उदयपुर कमिश्नरेट के आयुक्त और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सीबीआईसी सदस्य शशांक प्रिय ने इस अवसर पर अलवर कमिश्नरेट में पौधारोपण भी किया...

राजस्थान में 34 आईपीएस अफसरों के तबादले, सचिन मित्तल बने नए कमिश्नर, हवासिंह घुमरिया को राजस्थान अपराध शाखा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

जयपुर। राजस्थान सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 34 अधिकारियों के तबादले किए हैं, जबकि 5 अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों के पद और जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। सबसे बड़ा परिवर्तन जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में हुआ है, जहां पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह अब आईपीएस सचिन मित्तल को जयपुर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। आईपीएस बीजू जॉर्ज जोसफ को अब एडीजी (कार्मिक) के पद पर नियुक्त किया गया है। वे पहले जयपुर पुलिस कमिश्नर के रूप में अपनी कड़े अनुशासन और निष्पक्ष कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। अब वे पुलिस विभाग के मानव संसाधन प्रबंधन और कार्मिक से जुड़े मामलों को देखेंगे। वहीं, आईपीएस दिनेश एम.एन. को एडीजी, एजीटीएफ (Anti Gang Task Force) और एएनटीएफ (Anti Narcotics Task F...

बिना ईश जिज्ञासा के सब उपलब्धियां क्षणिक और नाशवान: स्वामी श्री राजेंद्र दास जी महाराज

श्रीकृष्ण—बलराम गो—आराधन महोत्सव-2025 का चतुर्थ दिवस श्रीजड़खोर गोधाम में स्वामी श्री राजेंद्र दास जी महाराज की कथा सीकर/ डीग। भगवत महिमा के रस के बिना, मोक्ष देने वाला ज्ञान भी त्याज्य है। स्वामी श्री राजेंद्र दास जी महाराज ने यह उपदेश श्रीजड़खोर गोधाम में भागवत कथा के चतुर्थ दिन एकत्रित श्रद्धालुओं को दिए। उन्होंने कहा कि भगवन रस के बिना ज्ञान निष्काम है, बिना ईश जिज्ञासा के सब  उपलब्धियां क्षणिक हैं, नाशवान है, क्योंकि कर्म स्वयं मूल में ही सदोष है। कर्म नाशवान है, इसलिए उसका फल भी नाशवान होता है।  ईश्वर को कर्म का समर्पण ही अविनाशी फल देता है। स्वर्ग प्राप्ति के पश्चात भी स्वधर्म के फल भोग के आत्मा को पुनः जन्म मृत्यु के चक्र में आना होता है, परन्तु गोविन्द शरण में जाने के बाद पुनः नहीं लौटना पड़ता। उन्होंने कहा की ईश्वर को समर्पित व्यक्ति को हर क्षण ईश्वर ...

एक बच्चा पैदा कर विदेश भेजने वाले हिन्दुओं को फांसी पर चढाओ: विशुद्धानंद जी महाराज

जयपुर। राजस्थान के डीग स्थित श्रीजड़खोर गोधाम में आयोजित हो रहे श्रीकृष्ण बलराम गो आराधन महोत्सव में एक बयान काफी चर्चा में आ गया है। जहां जगन्नाथपुरी वाले विशुद्धानंद जी महाराज ने एक बड़ा बयान देकर एक नई बहस को जन्म दे दिया है। राष्ट्रवादी विचारक और सनातन के समर्थक जहां इस बयान के पीछे की मंशा की भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं वहीं कुछ उनकी आलोचना में भी लगे हैं। यहां हो रहे श्रीरैवासाधाम के अग्रपीठाधीश्वर और वृंदावनधाम के श्रीमलूकपीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेन्द्र दास जी महाराज की कथा चल रही थी, इस कथा के दौरान जब विशुद्धानंद जी महाराज बोल रहे थे, तो उन्होंने कहा कि एक बच्चा पैदा कर विदेश भेजने वाले हिन्दुओं को फांसी पर चढाओ। आजकल हिन्दू बच्चा पैदा करता ही नहीं है, हिन्दुओं में थोड़ी राष्ट्रभक्ति की कमी है। सिर्फ एक बच्चा पैदा करते हैं उन्हें भी विदेश भेज देते हैं। ऐसे वापस देश में नहीं आ...

श्रीरैवासा धाम के श्रीअग्रपीठाधीश्वर -श्रीमलूकपीठाधीश्वर स्वामी राजेन्द्र दास जी महाराज की कथा श्रीजड़खोर गोधाम में शुरू

सीकर। श्रीजड़खोर गोधाम में श्री कृष्ण-बलराम गो अराधन महोत्सव-2025 का आयोजन सोमवार से शुरू हो गया है। 1 अक्टूबर तक चलने वाले इस धार्मिक महोत्सव में श्रीअग्रपीठाधीश्वर श्रीरैवासा धाम, सीकर एवं श्रीमलूकपीठाधीश्वर, वृंदावन के पीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेन्द्र दास जी महाराज श्रीमदभागवत कथा का वाचन कर रहे हैं। व्रज 84 कोस क्षेत्र के अन्तर्गत राजस्थान के डीग में श्रीकृष्ण बलराम की नित्य गोचारण स्थली में स्थित श्रीजड़खोर गोधाम में नवरात्र के दौरान आयोजित होने वाले इस भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे देशभर से श्रद्धालु और श्रोता श्रीजड़खोर गोधाम पहुंचे हैं। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन धर्म और अध्यात्म परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम, सायंकालीन भजन संध्या का अयोजन भी किया जा रहा है। जिसमें देशभर के प्रसिद्ध संत भी प्रस्तुतियां देंगे। सांयकालीन भजन संध्या में आचार्य रोहित रिछारिया, परम पूज्य संत श्रीप्रकाश...

संस्कार से स्वाभिमान तक – भारत गौरव अवार्ड-2025 का भव्य आयोजन

जयपुर: समाज सेवा, नवाचार और राष्ट्रहित में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने हेतु एहसास चैरिटेबल ट्रस्ट, नई दिल्ली द्वारा भारत गौरव अवार्ड 2025 का भव्य आयोजन ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, जयपुर में सम्पन्न हुआ। “संस्कार से स्वाभिमान तक” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम ने समाज में सेवा और समर्पण की भावना को बढ़ावा दिया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सौम्या गुर्जर, महापौर – जयपुर नगर निगम (ग्रेटर) द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में डॉ. गुर्जर ने ट्रस्ट द्वारा वंचित वर्ग के बच्चों तथा विशेष योग्यजन जनों के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है। स्वच्छता अभियान और राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करना हम सबकी जिम्मेदारी है। मुख्य सम्मानित व्यक्तित्व राम सहाय वर्मा, विधायक निवाई ...

भारतीय सामान पर 50% टैरिफ: क्या अमेरिका खुद झेलेगा महंगाई की मार?

नई दिल्ली (आलोक शर्मा) अमेरिका और भारत के बीच आर्थिक संबंधों में हाल ही में एक नई चुनौती सामने आई है। अमेरिका ने कुछ भारतीय उत्पादों पर 50% तक का आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने का फैसला किया है। यह कदम अमेरिका की घरेलू उद्योगों को संरक्षण देने के लिए उठाया गया है, लेकिन इसका असर केवल भारत पर नहीं बल्कि अमेरिका के खुद के बाजार और उपभोक्ताओं पर भी पड़ेगा। 1. क्या है यह टैरिफ और किन उत्पादों पर लागू है? अमेरिका ने यह टैरिफ मुख्यतः स्टील, एल्यूमिनियम, फार्मास्यूटिकल्स, टेक्सटाइल्स, और इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर लगाया है। ये वे उत्पाद हैं जो बड़ी मात्रा में भारत से अमेरिका को निर्यात किए जाते हैं और अमेरिका में इनकी मांग भी स्थिर बनी रहती है। 2. अमेरिका में महंगाई को बढ़ावा: जब किसी वस्तु पर टैरिफ लगाया जाता है, तो उस वस्तु की लागत बढ़ जाती है। भारत से आने वाले सस्ते उत्पादों पर टैरिफ लगने क...

सीजीएसटी आयुक्तालय, अलवर ने स्वाधीनता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया

अलवर। "महावीर चक्र" से अलंकृत दिगेंद्र कुमार परसवाल और प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव गुप्ता की गौरवपूर्ण उपस्थिति में गरिमा और उत्साह से सीजीएसटी आयुक्तालय, अलवर ने 79वां स्वाधीनता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। सूर्यनगर स्थित सीजीएसटी आयुक्तालय, अलवर में 15 अगस्त 2025 को 79वां स्वाधीनता दिवस हर्ष, उल्लास और देशभक्ति से परिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। सीजीएसटी आयुक्त सुमित कुमार यादव ने महावीर चक्र विजेता दिगेंद्र कुमार एवं प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव गुप्ता के साथ परेड की सलामी ले कर ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में दिगेंद्र कुमार ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद उन्मूलन, श्रीलंका शांति अभियान एवं कारगिल संघर्ष के अनुभव साझा करते हुए देशप्रेम की भावना को प्रबल किया। दिगेंद्र कुमार को भारतीय सेना के सर्वश्रेष्ठ कमांडो तथा सेवा काल में असाधारण कार्यों के लिए अनेक सम्मान, ...

क्या भारत और अमेरिकी ट्रेड वॉर की असली वजह 'De-dollarisation' का खतरा ?

अमेरिका को सता रहा है डॉलर की वैश्विक हैसियत को खतरा नई दिल्ली (आलोक शर्मा) अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड वॉर का प्रमुख कारण क्या है, क्या सच में यह रूस से ऑयल लेने के कारण है या इसके पीछे कोई और कारण है? यह सबसे बड़ा सवाल सबके सामने है। आखिर दुनिया के सामने दो मजबूत दोस्त कैसे दुश्मन बन सकते हैं। क्या भारत-रूस ऑयल डील अमेरिका-भारत ट्रेड वॉर का प्रमुख कारण है? कहने को तो ऊपरी तौर पर दिखने वाला यह एक कारण है, लेकिन पूर्ण रूप से यही कारण नहीं है। भारत रूस से कच्चा तेल इसलिए खरीद रहा है क्योंकि यह भारत को सस्ते दामों में मिल रहा है, जिससे भारत अपने नागरिकों को राहत दे पा रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद अमेरिका चाहता है कि रूस की अर्थव्यवस्था को किसी तरह का सपोर्ट न मिले, लेकिन भारत ने अपने हितों को प्राथमिकता दी — जो किसी भी संप्रभु राष्ट्र का अधिकार है। पर इस ट्रेड व...