India

भारत ने पाक में एयरस्ट्राइक करआतंकी ठीकाने उडाए, बौखलाए पाक ने सीमा पर गोलाबारी की, 3 भारतीयों की मौत

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) का बदला लेते हुए भारत ने आॅपरेशन सिंदूर लॉन्च कर दिया है। बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी पॉलिसी को और ज्यादा आक्रामक करते हुए मंगलवार देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च कर दिया। इस ऑपरेशन के तहत भारत की तीनों सेनाओं ने जॉइंट ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित कुल 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। यह कार्रवाई रात करीब 1:30 बजे की गई और इसका मकसद आतंकियों के लॉन्चपैड्स और हथियारों के भंडार को नेस्तनाबूद करना था। मिराज-2000 और सुखोई-30 एमकेआई जैसे एडवांस फाइटर जेट्स ने बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद क्षेत्रों को निशाना बनाया। ये इलाके लंबे वक्त से जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के गढ़ माने जाते रहे हैं। भारतीय सेना की तरफ से जारी बयान में बताया गया है, बौखलाए पाक ने सीमा प...

विधानसभा में सवाल लगाने और हटाने की एवज में 20 लाख की रिश्वत लेते विधायक ट्रेप

विधायक द्वारा दो करोड रूपये की रिश्वत मांग कर, 20 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी जयपुर। रविवार ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी की विभिन्न टीमों द्वारा कार्रवाई करते हुये आरोपी जयकृष्ण पटेल, वर्तमान विधायक बागीदौरा बांसवाडा राजस्थान एवं दलाल विजय कुमार पटेल को 20,00,000/- रूपये रिश्वत के रूप में प्राप्त करते हुए रंगे हाथो लेते पकड़ा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि रविन्द्र कुमार पुत्र राम निवास मीना द्वारा शिकायत दी गई कि माननीय विधायक बागीदौरा जयकृष्ण पटेल द्वारा हमारे पर अवैध खनन का आरोप लगाकर विधानसभा में बार बार प्रश्न लगाकर हमारे उपर दबाव बनाकर रिश्वत राशि की मांग कर रहे है। जिस पर एसीबी इन्टेलीजेंस जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस द्वितीय राहुल कोटोकी के सुपरविजन में एसीबी इन्टेलीजेंस...

शान से नगर परिक्रमा को निकली गणगौर माता की सवारी 

जयपुर। राजस्थान की शाही परंपरा, लोक संस्कृति और आस्था का प्रतीक गणगौर महोत्सव 2025 इस बार और भी भव्यता के साथ मनाया गया। त्रिपोलिया गेट से शाही लवाजमे के साथ निकली गणगौर माता की सवारी ने समूचे शहर को उत्सवमय बना दिया। देशी-विदेशी पर्यटकों की भारी भीड़ इस ऐतिहासिक सवारी को देखने के लिए उमड़ी और राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नजदीक से अनुभव किया। पहली बार लाइव प्रसारण— इस वर्ष पहली बार सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग द्वारा प्रदेशभर में लगी 200 एलईडी स्क्रीन्स के माध्यम से गणगौर महोत्सव का सीधा प्रसारण किया गया, जिससे वे श्रद्धालु भी इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बन सके जो स्वयं सवारी में सम्मिलित नहीं हो पाए। इसके अलावा, पर्यटन विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी इस आयोजन का लाइव प्रसारण किया गया। पूर्व राजपरिवार ने निभाई परंपरा— पर्यटन विभाग के उपनिदेशक श्री उपेंद्...

राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के अंतर्गत निवेश उत्सव का आयोजन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 3 लाख करोड़ रूपये के प्रोजेक्ट्स की ग्राउंड ब्रेकिंग  सूचना केंद्र सभागार में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन   झुंझुनूं। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में राज्य सरकार प्रदेशभर में साप्ताहिक महोत्सव आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में 31 मार्च (सोमवार) को राजस्थान दिवस पर जयपुर में निवेश उत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस आयोजन में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के अंतर्गत लगभग 3 लाख करोड़ रूपये के प्रोजेक्ट्स की ग्राउंड ब्रेकिंग की सौगात दी। इस दौरान जिला स्तरीय कार्यक्रम राजकीय पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर रामावतार मीणा, जिला उद्योग व वाणिज्य केंद्र के उपायुक्त नानूराम गहनोलिया, क्षेत्रीय प्रबंधक रिको अजीत द्विवेदी , बनवारी लाल सैनी, कललकांत शर्मा, महेश जीनगर, लोकेश अग्रवाल, जिला रोजगार...

विधानसभा अध्यक्ष ने जारी किया इंडिया हेल्थ मैगजीन के ताजा विशेषांक का प्रिंट एडिशन

जयपुर। स्वास्थ्य जानकारियों से भरपूर इंडिया हेल्थ मैगजीन के ताजा विशेषांक मार्च- अप्रैल, 2025 का प्रिंट एडिशन राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जारी किया।  इस अवसर पर इंडिया हेल्थ के एडिटर इन चीफ आलोक शर्मा, विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक पूर्व आईएएस के. के. शर्मा, वित्तीय सलाहकार अपूर्व जोशी, विधानसभा में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के प्रमुख लोकेश शर्मा भी मौजूद रहे। इस एडिशन में स्वास्थ्य विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं, वरिष्ठ चिकित्सकों, पत्रकारों द्वारा विभिन्न बीमारियों और उनके इलाज, विशेषज्ञों की राय, नवीन स्वास्थ्य शोध और निष्कर्ष, घरेलू उपचार, योग, फिटनेस, डाइट, हेल्थ टिप्स, गंभीर रोगों पर जागरूकता के ​मिशन के साथ विभिन्न लेख प्रकाशित किए हैं। राजस्थान विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान इंडिया हेल्थ के ...

महिलाओं द्वारा अपराधों, विशेषकर पतियों की हत्या में वृद्धि एक चिंताजनक प्रवृत्ति

महिलाओं द्वारा अपराधों, विशेषकर पतियों की हत्या, में वृद्धि एक चिंताजनक प्रवृत्ति है। महिला कानूनों का दुरूपयोग और पतियों, ससुराल वालों के खिलाफ इसका गलत इस्तेमाल महिलाओं को अपराध के डर से मुक्त कर रहा है। हाल के दिनों में भारत में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जो दिल दहला देने वाली हैं और इस विषय पर गहन विचार की मांग करती हैं। इन मामलों के पीछे विभिन्न सामाजिक, आर्थिक और व्यक्तिगत कारण हो सकते हैं। इस बीच कई संठगन ना केवल लगातार पुरूष आयोग के गठन की मांग उठा रहे हैं बल्कि महिलाओं द्वारा घरेलू हिंसा के कानूनों के दुरूपयोग को रोकने की दिशा में भी सरकार और न्यायालयों से गुहार लगा रहे हैं। आलम यह है कि घरेलू हिंसा के शिकार पुरूष लगातार आत्महत्या का कदम उठा रहे हैं।  हाल के कुछ प्रमुख मामले: कर्नाटक में पत्नी द्वारा पति की हत्या (अक्टूबर 2024): कर्नाटक में 29 वर्षीय निहारिका पी. ने अप...

घौर कलयुग : शादी के दौरान मुंह दिखाई में मिले पैसों से करा दी अपने ही पति की हत्या

यूपी। घौर कलयुग की एक और कहानी सामने आई है। महिला कानूनों और अधिकारों के दुरूपयोग से महिलाएं हिंसक हो रही हैं। दिल दहला देने वाला ऐसा ही एक ताजा मामला यूपी के औरैया में सामाने आया है जहां शादी के 15वें दिन ही दुल्हन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। प्रेमी के साथ मिलकर शूटर को सुपारी दी, और हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया। शर्म की बात यह है कि जिस नवविवाहित पति के घरवालों से उसे शादी में मुंह दिखाई के पैसे मिले थे उन्हीं पैसों और शादी में मिले गहनों को बेचकर एक लाख रुपए शूटर को एडवांस दिए। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया तो पुलिस की खुद रूह कांप गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रगति यादव, उसके प्रेमी अनुराग यादव और सुपारी किलर रामजी नागर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्षेत्र के SP अभिजीत आर शंकर के मुताबिक दुल्हन ने शादी से पहले ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का प...

जिला कलक्टर के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों ने किया प्रभावित इलाकों का दौरा

- खेतों में जाकर ओलावृष्टि, बारिश एवं अंधड़ से हुए फसल खराबे का लिया जायजा - जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने भी कई इलाकों का किया निरीक्षण - फसल बीमा कंपनियों से समन्वय स्थापित कर प्रभावितों को मदद पहुंचाने के दिये निर्देश जयपुर। जिले के कई इलाकों में हुई ओलावृष्टि, बारिश एवं अंधड़ से फसलों को नुकसान हुआ है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों ने अपने क्षेत्र के खेतों में जाकर फसल खराबे से हुए नुकसान का जायजा लिया। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने आंधी के रामपुरा, सोनकोटड़ा, डागरवाड़ा सहित अन्य तहसीलों के प्रभावित इलाकों का दौरा किया एवं खेतों में जाकर ओलावृष्टि, बारिश एवं अंधड़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित किसानों से संवाद भी किया। जिला कलक्टर ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को फसल बीमा कंपनियों के प्रतिनि...

तैयारियां अंतिम दौर में, जयपुर में 8-9 मार्च को होगा IIFA 2025 का भव्य आयोजन

राजस्थान की राजधानी जयपुर में इस साल IIFA अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन होने जा रहा है। 8 और 9 मार्च को जयपुर एग्ज़िबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगेगा। IIFA के 25 साल पूरे होने के खास मौके पर इस बार शो की थीम "सिल्वर इज़ द न्यू गोल्ड" रखी गई है। मुख्य अवॉर्ड समारोह से पहले IIFA डिजिटल अवॉर्ड्स भी आयोजित किए जाएंगे। कैटरीना कैफ बनीं थीम का हिस्सा, नोरा फतेही करेंगी धमाकेदार परफॉर्मेंस बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इस साल IIFA की स्पेशल थीम "सिल्वर इज़ द न्यू गोल्ड" के साथ जुड़ चुकी हैं। वहीं, नोरा फतेही एक बार फिर अपनी दमदार डांस परफॉर्मेंस से मंच पर जलवा बिखेरेंगी। बीते चार वर्षों में नोरा ने IIFA के मंच पर अपने डांस से अलग पहचान बनाई है, और इस बार भी उनके धमाकेदार परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा रही है। शाहरुख-माधुरी करेंगे परफॉर्म, अर्जुन कपूर नि...

बेटियों को दी गई गुड टच बैड टच की जानकारी

जयपुर। जिला प्रशासन द्वारा संचालित सक्षम जयपुर अभियान के तहत गुड टच बैड टच जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को झालाना स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में बेटियों को गुड टच बैड टच की आवश्यक जानकारियों से रूबरू करवाया गया। जिला कलक्टर डॉ जीतेन्द्र कुमार सोनी ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य आतिथ्य षिरकत की। डॉ जितेन्द्र कुमार सोनी ने छात्राओं को सुरक्षा क़े साथ ही परीक्षा मे सफलता क़े लिए टिप्स दिये, साथ ही मातृ भाषा का महत्व बताते हुए आम बोलचाल एवं कार्य में मातृ भाषा को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक डॉ राजेश डोगीवाल ने इनाया फाउंडेशन की और से बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ क़े लिए कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में विद्यालय के 1000 छात्र छात्राओं को गुड टच बैड टच का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम मे छात्र छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक क़े माध्...