India

रुफटॉप सोलर में राजस्थान दूसरे पायदान पर पहुंचा

जयपुर। रुफटॉप सोलर में राजस्थान अब दूसरे पायदान पर आ गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा एवं चेयरमैन राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा फरवरी, 22 की जारी रिपोर्ट के अनुसार रुफटॉप सोलर योजना के लक्ष्यों के विरुद्ध क्रियान्वयन में गुजरात के बाद राजस्थान दूसरे नंबर पर आ गया है। गौरतलब है कि 10 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता विकसित कर राजस्थान सौर ऊर्जा में पहले से ही पहले पायदान पर है।   ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने सौर ऊर्जा क्षमता विकसित करने पर पहले स्थान पर आने के बाद रुफटॉप में भी लक्ष्यों के विरुद्ध क्रियान्वयन में समूचे देष में दूसरे स्थान पर आने को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान योजनावद्ध तरीके से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इस उपलब्धि पर अधिकारियों, कार्मिकों और प्रदेशवासियों को बधाई दी।  ...

588 करोड़ की लागत से बनने वाले देश के सबसे ऊंचे आईपीडी टॉवर एवं हृदय रोग संस्थान का जयपुर में शिलान्यास 

जयपुर. राजस्थान के सवाई मानसिंह अस्पताल परिसर में 588 करोड़ की लागत से बनने वाले आईपीडी टॉवर एवं हृदय रोग संस्थान का मंगलवार को शिलान्यास किया गया. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसका शिलान्यास करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का ढ़ांचा सूदृढ बनाने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से लोगों को 10 लाख रूपए तक निःशुल्क इलाज उपलब्ध करवाकर प्रदेश के हर परिवार की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। योजना में शामिल परिवारों को 5 लाख रूपए तक का दुर्घटना बीमा भी दिया जा रहा है। प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में 1 अप्रेल से ओपीडी एवं आईपीडी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। केन्द्र सरकार भी इस दिशा में विचार कर देश के सभी सरकारी चिकित्सालयों में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराए त...

अलीगढ़, फर्रुखाबाद, सुल्तानपुर, बदायूं, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर सहित 12 जिलों का नाम बदलने की तैयारी में सीएम योगी सरकार

उत्तरप्रदेश. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर यूपी के जिलों का नाम बदलने की तैयारी में जुट गए हैं. बताया जा रहा है कि इस बार करीब 12 जिले योगी आदित्यनाथ की लिस्ट में शामिल किए गए हैं. इनमें शुरुआत 6 जिलों के नाम बदलने के साथ होगी.  पहली लिस्ट में अलीगढ़ को हरिगढ़ या आर्यगढ़, फर्रुखाबाद को पांचाल नगर, सुल्तानपुर को कुशभवनपुर, बदायूं को वेद मऊ, फिरोजाबाद चंद्र नगर और शाहजहांपुर को शाजीपुर किया जाना प्रस्तावित किया गया है. सूत्रों के मुताबिक करीब 6 जिले ऐसे हैं, जिन पर अंदरखाने सहमति बन चुकी है और मुहर लग चुकी है। साथ ही, और ठोस ऐतिहासिक साक्ष्यों के साथ प्रपोजल आगामी विधानसभा सत्र में पेश करने की तैयारी है। सूत्र बताते हैं कि 'राजनीति और इतिहास विषय के प्रोफेसर के साथ कई बुद्धिजीवियों को पिछले साल जिले के इतिहास और राजनीति पर शोध कर नए नाम का सुझाव देने के लिए कहा गया था. ...

24 मंजिला आईपीडी टावर एवं हृदय रोग संस्थान का होगा राजस्थान में शिलान्यास

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को राजस्थान में उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाओं का नया अध्याय लिखने जा रहे हैं। गहलोत मंगलवार को सवाई मानसिंह मेडिकल काॅलेज ग्रांउड में आईपीडी टावर और हृदय रोग संस्थान का भूमि पूजन व शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षयता नगरीय विकास मंत्री शांतिलाल धारीवाल करेंगे और विशिष्ट अतिथि चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा होंगे। दो दिवसीय मेडिफेस्ट-2022 कार्यक्रम के पहले दिन 5 अप्रेल को मेंदाता हार्ट इंस्टीट्यूट के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक डाॅ. नरेश त्रेहान (प्रख्यात कार्डियोलॉजिस्ट), नारायणा हृदयालय अस्पताल के चेयरमैन डाॅ. देवी प्रसाद शेटटी, एम्स अस्पताल, नई दिल्ली के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया, नीति आयोग के सदस्य डाॅ. पी.के.पाल, आईएलबीएस के कुलपति डाॅ. शिव कुमार सरीन, एनएमसी के चेयरमैन डाॅ. सुरेश चंद शर्मा जैसे विश्व विख्यात चिकित्सकों से संवाद हो सकेगा। ...

RAS, RPS एवं RAS अधिकारियों का संयुक्त अधिवेशन, CM ने किया अधिकारियों को प्रमोशन पर सम्मानित

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि चाहे केन्द्र हो या राज्य सरकारें सुशासन देने के लिए ब्यूरोक्रेसी का सकारात्मक सहयोग जरूरी है। जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारी दोनों ही जनता के ट्रस्टी हैं। ट्रस्टी के रूप में हमारी जिम्मेदारी है कि आमजन के हित में फैसलें लें और योजनाओं को प्रभावी रूप से आखिरी छोर पर बैठे गरीब तक पहुंचाएं। गहलोत रविवार को आरएएस क्लब में राजस्थान प्रशासनिक, पुलिस और लेखा सेवा के अधिकारियों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में मेरा हमेशा प्रयास रहा कि आमजन के हित में फैसले लिए जाएं। इस वर्ष के बजट में इसी उद्देश्य के साथ जन कल्याणकारी प्रावधान किए गए हैं। इतना अच्छा बजट देने में वित्त विभाग के अधिकारियों का भी सहयोग महत्वपूर्ण था। अगला बजट इससे भी शानदार आएगा, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी आमजन से जुड़े मुद...

जयपुर कॉट्योर शो के तीसरे लुक लॉन्च का आयोजन

जयपुर। राजस्थान के सबसे बड़े और प्रसिद्ध फैशन महोत्सव जयपुर कॉट्योर शो (जेसीएस) की तैयारियों से पर्दा उठाते हुए शो का तीसरा लुक लॉन्च आयोजित हुआ। टोंक रोड स्थित आरगस होम्स में आयोजित हुए इस लुक लॉन्च कार्यक्रम में मॉडल्स ने डिज़ाइनर्स द्वारा तैयार किए गए गारमेंट्स की एक झलक शोकेस की। इस दौरान प्रख्यात डिज़ाइनर्स में फ्यूशिया ब्राइडल कॉट्योर से गौरव गौड़, शेड्स से जस्सी छाबड़ा, डिज़ाइनर सुरभि सबनानी, लेबल शिवायु से शिवानी और आयुष सोनी ने अपने कलेक्शन की छठा बिखेरी। इस दौरान शो की अतिथि पूनम मदान ने शो के बारे में बताया कि 6, 7 और 8 अप्रैल को शहर के द पैलेस में शो का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान सेलिब्रिटीज प्रिंस नरूला और युविका चौधरी लेबल फ्यूशिया के लिए शोस्टॉपर रहेंगे। वहीं नागिन फेम टीवी एक्ट्रेस अदा खान लेबल शिवायु की शोस्टॉपर होंगी। वहीं डिज़ाइनर सुरभि सबनानी के लिए एक्ट्रेस सोनाली रा...

करौली उपद्रव पर CM गहलोत के आदेश, 'अपराधी चाहे किसी धर्म, जाति या वर्ग का हो उसे बख्शा नहीं जाए'

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करौली में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद में मामले को बेहद गंभीरता से लिया है और लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। इसके साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक उच्च स्तरीय बैठक भी इस मामले में ली।मुख्यमंत्री निवास पर करौली में हुई घटना के बाद के हालात की उच्च स्तरीय समीक्षा की गई।   CM ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी साम्प्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुचाने वाली घटना होने पर पुलिस उसमें शामिल तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। अपराधी चाहे किसी धर्म, जाति या वर्ग का हो अपराध में उसकी संलिप्तता पाये जाने पर उसे बख्शा नहीं जाए। करौली में हुई घटना की पुनरावृत्ति कहीं और नहीं हो इसके लिए पुलिस प्रो-एक्टिव होकर शांति व्यवस्था कायम रखने की दिशा में ऐहतियाती कदम उठाए। हर थाना स्तर पर हार्डकोर अपराधियों को चिन्हित ...

अगर मस्जिदों में लाउडस्पीकर बजने से नहीं रोके गए तो मस्जिदों के बाहर अधिक मात्रा में हनुमान चालीसा के स्पीकर बजने लगेंगे: राज ठाकरे

मुम्बई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने राज्य सरकार से मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग करते हुए कहा कि “मस्जिदों में लाउडस्पीकर इतनी अधिक मात्रा में क्यों बजाए जाते हैं? अगर इसे नहीं रोका गया तो मस्जिदों के बाहर अधिक मात्रा में हनुमान चालीसा के स्पीकर बजने लगेंगे।'' उन्होंने कहा, "मैं प्रार्थना या किसी विशेष धर्म के खिलाफ नहीं हूं। मुझे अपने धर्म पर गर्व है।" मुंबई में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजठाकरे ने आगे कहा कि वह किसी विशेष धर्म की प्रार्थना के खिलाफ नहीं है, लेकिन उन्हें सिर्फ अपने धर्म पर ही गर्व है. बता दें कि राज ठाकरे का बयान ऐसे समय में आया है जब मुस्लिम समुदाय का सबसे पाक माने जाने वाला महीना रमजान चल रहा है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर भी हमला बोला और उन पर ‘समय-सम...

करौली के बाद अब ब्यावर शहर में मामूली बात पर दो समुदायों के बीच तनाव, 1 की मौत

ब्यावर. राजस्थान में 24 घंटे के भीतर करौली के बाद अब अजमेर के ब्यावर शहर में मामूली बात पर दो समुदायों के बीच तनाव हो गया जिसमें एक व्यक्ति की जान भी चली गई. ब्यावर में रविवार सुबह सब्जी मंडी में बीच सड़क पर खड़ी बाइक को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई. बया दें कि दो दुकानदारों में कहासुनी हुई थी। और बाद यह विवाद मारपीट तक पहुंच गई। दो गुट आमने सामने हो गए। एक पक्ष के दर्जनभर लोगों ने लाठी और लोहे के सरियों से हमला बोल दिया। इस खूनी संघर्ष में दूसरे पक्ष के एक शख्स की मौत हो गई और उसके दो बेटे घायल हो गए। तनाव के हालात देखते हुए तीन थानों की पुलिस को तैनात किया गया है। ब्यावर की उदयपुर रोड स्थित सब्जी मंडी में मृतक सब्जी का व्यापार करता था। रविवार सुबह उसके बेटे की बाइक दुकान के बाहर खड़ी थी। इस दौरान पास की दुकान में आई सब्जी से भरी जीप बाइक से टकरा गई। इस मामूली बात को लेकर पड़ोसी व्यापारी...

करौली उपद्रव: BJP बोली आरोपी बिना धर्म देखें गिरफ्तार हों, राज्य सरकार ने की शांति की अपील

करौली। हिंदू संगठनों की ओर से करौली शहर में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन बाइक रैली निकाली गई, लेकिन इस रैली पर कथित तौर पर हुए पथराव के बाद मामला भड़क गया। राजस्थान के करौली में शनिवार को दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई। शहर के हटवाड़ा बाजार में हुई इस घटना में एक दर्जन लोग घायल हो गए और आधा दर्जन दुकानों में आगजनी भी की गई। इसके बाद क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई। हिंसा भड़कने के बाद पूरा शहर बंद हो गया है, और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस-प्रशासन मौके पर मौजूद है। करौली में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त जाब्ता मौजूद है और लगातार नजर रख रहा है । राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री और पूर्वी राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले मंत्री रमेश मीणा ने इस पूरे घटनाक्रम पर लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और भाईचारे के साथ रहने की अपील की है। उधर केंद्रीय...