जयपुर। राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम और टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन दोनों मिलकर राजस्थान में 10 हजार मेगावाट मेगा अक्षय ऊर्जा पार्क विकसित करेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल और टीएचडीसीआईएल के सीएमडी राजीव विश्नोई की उपस्थिति में शुक्रवार को ऋषिेकेश में एक समझौता ज्ञापन पर अक्षय ऊर्जा निगम की और से निदेशक तकनीकी सुमित माथुर और टीएचडीसीआईएल की ओर से महाप्रबंधक हाइब्रिड एनर्जी बिजनस श्री संजय खेर ने हस्ताक्षर किए।
इस एमओयू के अनुसार राजस्थान मेंनवीकरणीय ऊर्जा पार्क का क्रियान्वयन व विकास दोनों कंपनियों द्वारा गठित संयुक्त उपक्रम स्पेशल पर्पज़ व्हीकल (एसपीवी) के माध्यम से किया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने इसे अनूठी पहल बताया। इससे प्रदेश मेंनवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में और अधिक तेजी से विकास होगा।
उन्होंने बताया कि राजस्थान 10 गीगावाट से अधिक सौर ऊर्जा क्षमता...
जयपुर। जोधपुर में एसीबी द्वारा कार्यवाही करते हुए जैसलमेर के नाचना उपनिवेशन विभाग के वरिष्ठ सहायक कैलाश चंद्र को 18.25 लाख रु.की राशि के साथ गिरफ्तार किया गया है।
एसीबी द्वारा गुप्त सूचना के दौरान नाकाबंदी कर संदिग्ध कार को घेरा गया वही जांच के दौरान गाड़ी से 18.25 लाख रुपए की राशि पाई गई, पूछताछ के दौरान वह इस अवैध राशि के बारे में ठीक से नहीं बता पाया जिस पर संदिग्ध को एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है।
अवैध राशि लेकर जैसलमेर से निजी कार से कैलाश चंद्र जयपुर जा रहा था। ये कार्यवाही जोधपुर ACB के एसपी कैलाश चंद्र बिश्नोई के निर्देशन में की गई है।
ACB डीजी बीएल सोनी व एडीजी दिनेश एमएन इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे है। उनके निर्देशन में इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।...
जयपुर. राजस्थान सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई बडे बदलाव राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में किए. 69 आईएएस अफसरों के तबादले करते हुए कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मा दिया गया तो कई अधिकारियों को हलका महकमा दिया गया. इस लिस्ट में मंत्रियों की डिजायर और फीडबैक के अनुसार भी तबादले किए गए. कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक एसीएस वीनू गुप्ता को उद्योग विभाग, विनियोजन एवं अप्रवासी भारतीय एवं निवेश संवर्धन ब्यूरो का महत्वपूर्ण जिम्मा सौंपा गया है. वहीं अतिरिक्त मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल खान एवं पैट्रोलियम विभाग के साथ साथ अब जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू जल विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है. सुधांश पंत को जलदाय विभाग से हटाकर अध्यक्ष, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल बनाया गया है.
रिजल्ट ऑरिएटेंड अफसर नवीन महाजन को एक बार फिर एक बड़ी अहम जिम्मेदारी मिली ...
जयपुर। देशभर में मनाए जा रहे भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत के विभिन्न राज्यों में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों को भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड करने में राजस्थान पूरे देश में पहले नंबर पर आ गया है। इस सम्बन्ध में घोषणा, मंगलवार को दिल्ली में भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में होटल अशोक में आयोजित हुए देश के सभी राज्यों के ‘अमृत समागम’कार्यक्रम में की गईl
भारत सरकार के कला एवं संस्कृति सचिव गोविन्द मोहन ने इस मौके पर अपने प्रजेन्टेशन में सभी को अवगत कराया कि राजस्थान 1582 कार्यक्रम अपलोड करके देश में प्रथम स्थान पर है।
प्रदेश के कला एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त सचिव पंकज ओझा ने बताया कि घोषणा से पूर्व राज्य के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने अपना उद्बोधन दिया और कला एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ ने प...
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर बड़ा निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉण्ड भारत के लोकतंत्र के सबसे बड़े घपलों में एक है। इलेक्टोरल बॉन्ड ने पूरी चुनाव व्यवस्था को सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में कर दिया है। भाजपा उद्योगपतियों पर एक तरफा दबाव बनाती है जिसके कारण इलेक्टोरल बॉण्ड से अधिकांश चन्दा भाजपा को मिलता है। इन बॉन्ड्स में चन्दा देने वाले की जानकारी भी पता नहीं लगती इसलिए ये बॉन्ड कालेधन को चुनावों में इस्तेमाल लेने का एक तरीका बन रहे हैं।
CM गहलोत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को इलेक्टोरल बॉन्ड के संबंध में दायर याचिकाओं पर शीघ्र फैसला देकर इन पर रोक लगानी चाहिए जिससे सभी पार्टियों को एक लेवल प्लेइंग फील्ड मिल सके। गहलोत ने इंडियन एक्सप्रेस में इस विषय पर छपे संपादकीय का भी हवाला दिया।...
जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम एवं ऊर्जा डॉ. सुबोध अग्रवाल ने राज्य के तीनों डिस्कॉम्स को बजट घोषणा के अनुसार नए कृषि कनेक्शन जारी करने का रोड़मेप बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नए विद्युत कनेक्शन्स के लिए ट्रांसफार्मर सब स्टेशन स्ट्रक्चर तैयार करने, क्रोस आरमो व चैनल आदि आधारभूत संरचना विकसित करने की समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वित करनी होगी।
एसीएस डॉ. सुबोध अग्रवाल सोमवार को सचिवालय में तीनों डिस्काम्स के प्रबंध संचालकों, वित्त अधिकारियों और तकनीकी प्रभारी अधिकारियों से वीसी के माध्यम से रुबरु हो रहे थे। उन्होंने कहा कि बजट घोषणा के अनुसार नए विद्युत कनेक्शन जारी करने से पहले तीनों डिस्काम्स को आधारभूत संरचनात्मक ढांचें को मजबूत करना होगा ताकि निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति बनी रह सके।
उन्होेंने कहा कि आधारभूत संरचना का रोडमेप तैयार करते समय ब...
अलवर. राजस्थान एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अलवर के शाहजहांपुर में परिवहन विभाग के कर संग्रहण केंद्र के इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह भाटी व उसके दलाल रविंद्र सिंह चौहान, लीलाराम, गजेंद्र सिंह सहित 7 लोगों को 12 लाख रुपए की अवैध रकम के साथ गिरफ्तार किया है। यह रकम अवैध रूप से वसूली गई थी।
राजस्थान एसीबी डीजी बीएल सोनी के निर्देशन में इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। राजस्थान एसीबी डीजी ने बताया कि एएसपी कोटा एसीबी ठाकुर चंद्रशील, अलवर के एएसपी विजय सिंह के निर्देशन में शाहजहांपुर नाके पर ट्रक ड्राइवर से अवैध वसूली की सूचना पर टीम ने कई बार सत्यापन करवाया। टीम के द्वारा लगातार निगरानी की जा रही थी। जिसके बाद आज तड़के 4 बजे के करीब एसीबी की टीमों ने शाहजहांपुर नाके पर ट्रेप की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान ट्रक चालकों से अवैध वसूली करते हुए चेकपोस्ट पर प्र...
जयपुर। विश्व प्रसिद्ध सांगानेरी छपाई इंडस्ट्री पर सालों से चली आ रही प्रदूषण की समस्या को लेकर एक बार फिर क्षेत्र की 76 फैक्ट्रियों के बिजली कनेक्शन काटने के आदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने जारी कर दिए। इस आदेश के बाद एक बार फिर उद्योग में चिंता पसर गई। सांगानेर एनविरो प्रोजेक्ट डेवलपमेंट द्वारा भारत सरकार, राज्य सरकार और उद्योग से जुड़े लोगो की मदद से करीब 150 करोड़ लागत का सीईटीपी प्लांट भी स्थापित कर लिया गया है जिसका फरवरी 2018 में तत्कालीन वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा उद्घाटन भी कर दिया गया था। राज्य सरकार ने अपने हिस्से की 25% राशि पूरी दे दी, वहीं उद्योग द्वारा भी अपने हिस्से की 25% राशि से करीब 8 करोड़ ज्यादा दिए जा चुके है किंतु भारत सरकार के हिस्से के करीब 30 करोड़ रूपए का भुगतान अभी तक नही आ पाया जिसकी वजह से ठेकेदार का पेमेंट थोड़ा लेट हुआ और उसने काम बीच में अधूरा छो...
जयपुर। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जल जीवन मिशन को लेकर जयपुर में इंटर स्टेट रिव्यू मीटिंग ली। बैठक में 8 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में जल जीवन मिशन की प्रगति पर मंथन हुआ। बैठक में महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, गोवा, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और दमन दीव के अलावा दादरा नगर हवेली के मंत्री वरिष्ठ अधिकारियों के सामने ही ERCP योजना को लेकर केंद्रीय मंत्री शेखावत और प्रदेश के पीएचईडी मंत्री महेश जोशी में नोकझोंक हो गई और दोनों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए।
हुआ यूं कि राजस्थान ईस्टर्न कैनाल परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग कर रहे महेश जोशी के संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लेने से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भड़क गए। शेखावत ने कहा कि यदि अजमेर के दौरे के दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने के मामले में ...
जयपुर. भ्रष्टाचार के मामले में एक बड़ा एक्शन लेते हुए राजस्थान एसीबी ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। ACB DG बी.एल.सोनी के निर्देशन में जयपुर में बायो फ़्यूल प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेन्द्र सिंह राठौड़ को 5 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
मामले में एसीबी टीम ने संविदाकर्मी देवेश शर्मा को भी किया गिरफ्तार किया है। 15 लाख की मासिक बंधी व 5 लाख रूपये की लाईसेंस नवीनीकरण के नाम पर 20 लाख रूपये की डिमांड की जा रही थी।
योजना भवन स्थित कार्यालय में रंगे हाथ आरोपी दबोचा गया है और ASP नरोत्तम वर्मा की टीम ने यह कार्रवाई की।...