खुद के बच्चे के मुंडन कार्यक्रम में मना करने के बावजूद शराब पीकर ट्रैक्टर चलाया, 26 लोगों का मार डाला


कानपुर। शनिवार रात कानपुर में हुए ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे में एक लापरवाही ने 26 लोगों की जान ले ली। एक मुर्खतापूर्ण रवैये के चलते यह हादसा हुआ। मना करने के बावजूद ट्रेक्टर ड्राइवर ने शराब के नशे में इसे चलाया। जिससे ट्रेक्टर ट्रॉली तालाब में गिरने से उसमें बैठे 13 महिलाएं और 13 बच्चे मारे गए। कोरथा गांव निवासी यह लोग उन्नाव के चंद्रिका देवी मंदिर से मुंडन संस्कार के बाद कानपुर लौट रहे थे।ट्रैक्टर ट्रॉली में 45 लोग सवार थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रैक्टर ड्राइवर ने शराब पी रखी थी और मना करने के बावजूद वह गाड़ी चला रहा था। जब बीच-बीच में ट्रेक्टर अनबैलेंस होते दिखा तब भी उसे ट्रेक्टर ना चलाने का आग्रह किया गया था लेकिन वो नहीं माना। मुंडन भी उसी के बच्चे का था। हालांकि इस हादसे में वह खुद बच गया और मौके से फरार हो गया। उसने एक साथ कई परिवार उजाड़ गया।

उधर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कोरथा गांव पहुंचे और हादसे में मरने वालों के परिजनों से मुलाकात की।उन्होंने कहा, मुझे बहुत दुख है, आपके नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती है। धैर्य रखे। हालांकि वो जब गांव पहुंचे उससे पहले 26 अर्थियां उठ चुकी थीं। 13 बच्चों के शव दफनाए जा रहे थे।