हाल ही में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का वीडियो तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें उसने बेशर्म रंग गाने पर दीपिका पादुकोण के डांस स्टेप्स को हुबहू कॉपी करने की कोशिश की है। वीडियो में इनफ्लुएंसर समुद्र किनारे बोल्ड डांस मूव्स करती हुई नजर आ रही हैं।
वैसे तो दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'पठान' का 'बेशर्म रंग' गाना काफी विवादों में हैं। वहीं दूसरी और इंटरनेट पर इस गाने को खूब इंजॉय किया जा रहा है। लगातार इस गाने पर एक से बढ़कर एक रील्स पोस्ट किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में इस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।
देखें वीडियो
वीडियो में दीपिका पादुकोण की तरह जबरदस्त डांस मूव्स दिखाती इस इन्फ्लुएंसर का नाम तन्वी गीता रविशंकर बताया जा रहा है, जो कि डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। वायरल हो रहे वीडियो में तन्वी गीता दोबारा से इस गा...
मुंबई। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान के गाने 'बेशर्म रंग...' के विवाद के बीच सेंट्रल बोर्ड फॉर फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने गुरुवार को फिल्म मेंकर्स को बदलाव के लिए कुछ सुझाव दिए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म के कुछ सीन्स और गानों में बदलाव होगा। सीबीएफसी के चेयरपर्सन प्रसून जोशी ने कहा कि हमने मेकर्स से कहा है कि वे फिल्म की रिलीज से पहले रिवाइज्ड वर्जन हमारे पास सबमिट करें। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को बारीकी से देखने के बाद ये सुझाव दिया।
प्रसून जोशी ने फिल्म पठान पर कहा कि सेंसर बोर्ड हमेशा से ही क्रिएटिविटी और दर्शकों की संवेदनशीलता के बीच बैलेंस बनकर रखता है। हमें विश्वास है कि बातचीत के जरिए कोई न कोई रास्ता हम निकाल सकते हैं। उल्लेखनीय है कि फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। जबकि बेशर्म रंग गाने को 2 हफ्ते में ही 15 करोड़ व्यूज मिल चुके...
मुंबई। अभिनेता सलमान खान के 57वें जन्मदिन पर उनके घर के सामने जमा हुई भारी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। सलमान खान के बाहर आने और उनका अभिवादन लेने के लिए सैकड़ों लोग उनके बांद्रा स्थित घर के बाहर जमा थे। बढ़ती भीड़ के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी, जिसके बाद उन्हें कंट्रोल करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।
शाम करीब छह बजे सलमान अपने घर की बालकनी में आए और बाहर खड़े लोगों को हाथ जोड़कर नमस्ते किया फिर सलाम। उन्होंने हाथ हिलाकर वहां खड़े अपने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। वहां खड़े कुछ प्रशंसक सलमान को देख इतने उत्साहित हो गए कि उन्होंने बैरीकेड तोड़ दिया। अभिनेता के प्रशंसक सुबह से ही उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर जुटने लगे थे और शाम होते-होते वहां लोगों का अच्छा खासा हुजूम जुट गया। हल्के नीले रंग की टी-शर...
एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सुसाइड मामले में उसके सह कलाकार और ब्वॉयफ्रेंड शीजान खान पुलिस हिरासत में है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में शीजान ने कहा कि वो दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड के बाद देश के माहौल से इतना परेशान था कि उसने तुनिषा के साथ अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया। साथ ही उसने बताया कि अलग धर्म होने की वजह से और उम्र में फासला होने के कारण उन्होंने ब्रेकअप किया। गौरतलब है कि श्रद्धा के लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने उसकी हत्या कर दी थी, सबूत छिपाने के लिए उनके शरीर को टुकड़ों में काट दिया और कई जगहों पर फेंक दिया था। इस मामले ने बड़े पैमाने पर विवाद को जन्म दिया, जिसमें कई शीर्ष नेताओं ने तथाकथित लव जिहाद को लेकर आवाज़ उठाई। हालांकि पुलिस सूत्रों ने कहा कि तुनिषा के मामले में अब तक की जांच में भी इस तरह ऐसा एंगल नहीं मिल रहा है। इस मामले में पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं म...
मुंबई। टीवी एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा ने शनिवार को यहां शूटिंग के सेट पर ही फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। 20 साल की तुनीषा एक म्यूजिक वीडियो शूट करने वाली थीं। सेट पर लोगों ने उन्हें फंदे पर झूलते देखा तो उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। तुनीषा सुसाइड के पहले तक बिल्कुल नॉर्मल थीं और 5 घंटे पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी अपनी फोटो और कुछ नोट शेयर किए थे। तुनीषा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट में उन्होंने लिखा था, 'जो अपने जुनून से आगे बढ़ते हैं वो रुकते नहीं हैं।'
कई टीवी शो में किया था अभिनय
तुनीषा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप से की थी। वह कटरीना कैफ की फिल्म 'फितूर' में उनके बचपन का रोल कर चुकी हैं। इसके अलावा अलीबाबा दास्ताने काबुल में शहजादी म...
मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान की निर्दयता को लेकर कई खबरें सामने आती रही हैं।वह कई बार विवादों में रहे हैं। ताजा मामला एक्ट्रेस और सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड सोमी अली से जुड़ा है। सोमी ने एक बार फिर उन पर हमला बोल दिया है। सोमी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जहां वो और सलमान नज़र आ रहे थे। साथ ही एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिख कर बवाल मचा दिया, जिसके स्क्रीन शॉट्स बाजार में खूब वायरल हो रहे हैं। हालांकि ये पोस्ट पब्लिश करने के थोड़ी देर बाद ही उन्होंने इसे डिलीट भी कर दी. लेकिन इंटरनेट पर सोमी के पोस्ट का स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा मेरा शो इंडिया में बैन कर दो. फिर मुझे लॉसूट से धमकाने की कोशिश करो। तुम डरपोक हो. तुम्हारे वकीलों की ऐसी-तैसी। मेरे पास 50 वकील हैं जो तुम्हारे फिज़िकल अब्यूज़ और सिगरेट से जलाए जाने से बचा रहे हैं। उन सभी फीमेल एक्टर्स को शर्म...
पुणे। सिनेमा और टीवी कलाकार विक्रम गोखले (77) का शनिवार को निधन हो गया। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बाद उन्हें पुणे के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। वे बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों के मुताबिक उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। वे वेंटिलेटर पर थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार शाम पुणे में किया जाएगा। विक्रम गोखले ने 'भूल भुलैया' और 'हम दिल दे चुके सनम' जैसी सैकड़ों फिल्मों में अभिनय का जौहर दिखाया। अमिताभ बच्चन के साथ 'खुदा गवाह', 'अग्निपथ' और 'परवाना' जैसी फिल्मों में स्क्रीन शेयर की। वे हर किरदार को जीवंत कर देते थे। सिल्वर स्क्रीन ही नहीं उन्होंने 'घर आजा परदेसी', 'अल्पविराम', 'जाना ना दिल से दूर', 'संजीवनी' और 'इंद्रधनुष' सहित कई फेमस टेलीवि...
मुंबई। हिंदी और मराठी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता सुनील शेंडे का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने अपने मुंबई स्थित घर पर अंतिम सांस ली। सुनील 75 साल के थे। पिछले कुछ दिनों से वह इंडस्ट्री से दूर थे। बताया जा रहा है कि सुनील शेंडे अपने घर पर थे और उन्हें चक्कर आया।
शरीर में आतंरिक रक्तस्राव की वजह से उनकी मौत हो गई। रात करीब एक बजे उन्होंने अपने विलेपार्ले स्थित आवास पर दम तोड़ दिया। सोमवार को दोपहर एक बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी पत्नी ज्योति, दो बेटों ओंकार, ऋषिकेश, बहू और पोते का भरापूरा परिवार है।
सुनील शेंडे अपने जमाने के मशहूर टीवी सीरियल सर्कस में शाहरुख खान द्वारा निभाए गए किरदार के बाबूजी बने थे। इसके अलावा उन्होंने दूरदर्शन के कई सीरियल्स में काम किया। शेंडे ने फिल्म गांधी से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसमें वह एक डाकू की भूमिका में थे। सुनील शेंडे ने 80 और 90...
मुंबई। टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर हस्तियों में से एक एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का 46 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। सिद्धांत का निधन जिम में वर्कआउट करते वक्त हुआ। हाल ही में एक्टर ने अपना नाम आनंद सूर्यवंशी से बदलकर सिद्धांत सूर्यवंशी किया था।
उधर सिद्धांत के आकस्मिक निधन से हर कोई हैरान है, और फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर है। उनके प्रशंसक भी खासे मायूस हैं। टीवी जगत के लिए बेहद शॉकिंग न्यूज है. इस मौत की खबर ने सबको हिलाकर रख दिया है।
बताया जा रहा है कि जिम में हार्ट अटैक के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों की टीम ने करीब 45 मिनट तक उनका इलाज कर उन्हें ठीक करने की कोशिश की लेकिन आखिर में डॉक्टर्स उन्हें बचाने में नाकाम रहे और उन्हें मृत मृत घोषित कर दिया गया।...
नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की जमानत पर फैसला कोर्ट ने कल तक के लिए रिजर्व रखा है। जैकलीन फर्नांडिस की आज दिल्ली की स्पेशल कोर्ट में 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई थी। हालांकि एक लंबे डिस्कशन के बाद कोर्ट ने इस मामले में कहा कि अब फैसला कल सुनाएंगे। आज की सुनवाई में जैकलीन फर्नांडीज कोर्ट में पेश हुईं। रेगुलर बेल पर सुनवाई के दौरान जैकलीन की ओर से कहा गया कि मैं मामले की जांच में सहयोग कर रही हूं, लेकिन ईडी ने आरोप लगाया है कि मैं देश छोड़कर भागने वाली हूं, मुझे एलओसी जारी कर रोका गया। यह सारे आरोप निराधार हैं। मैंने खुद इस मामले में सरेंडर किया है। मुझे कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी लेकिन ईडी मुझे इस मामले में परेशान कर रही है।
जैकलीन की ओर से कहा गया कि ये मुझे कैसे पता चलेगा कि मुझे जो गिफ्ट मिल रहे हैं, वो उसने अपराध से कमाए हैं। मुझे यह ...