Covid से बिगड़े हालात, मई में राजस्थान को 365 मीट्रिक टन आक्सीजन और प्रतिदिन 10 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन की आवश्यकता!


जयपुर। राजस्थान में बिगड़े हालातों के बीच में वर्तमान में ऑक्सीजन के साथ सबसे अधिक रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरुरत पड़ रही है। राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा का कहना है कि राज्य के मंत्री समूह ने केन्द्रीय मंत्रियों से ​विशेष मांग की है कि रेमडेसिविर इंजेक्शन का आवंटन राजस्थान के लिए बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश को प्रतिदिन 10 हजार से अधिक रेमडेसिविर इंजेक्शन की आवश्यकता पड़ सकती है।

इसी के अनुसार केन्द्र की ओर से आवंटन किया जाए। उन्होंने कहा कि आरएमएससीएल की ओर 1 लाख 75 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए बुकिंग की गई है लेकिन अब तक विभाग को इसकी आपूर्ति नहीं मिली है।

डीएम साहब को कैमरे के सामने ओवर एक्टिंग पड़ी भारी, सरकार ने किया सस्पेंड

365 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरुरत


चिकित्सा मंत्री ने कहा कि केन्द्रीय मंत्रियों को प्रदेश की वर्तमान ऑक्सीजन मांग को लेकर भी पूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने कहा ​कि वर्तमान में राजस्थान को 310 मीट्रिक टन से अधिक मेडिकल ऑक्सीजन की जरुरत है। जबकि प्रदेश को बमुश्किल करीब 300 मीट्रिक टन ऑक्सीजन ही मिल पा रही है। उन्होंने कहा ​कि जिस प्रकार प्रतिदिन ऑक्सीजन की मांग है उसके अनुसार आने वाले दो—तीन दिन में प्रदेश को 365 मीट्रिक टन से अधिक आक्सीजन की आवश्यकता होगी।

ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने वाली क्या इस तरकीब के बारे में आपको पता है? जानें हो सकती है मददगार

32 टैंकरों की आवश्यकता


डॉ शर्मा ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती ​ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए आने वाले माह में 32 टैंकरों की आवश्यकता होगी। जिनकी क्षमता करीब 400 मीट्रिक मे​डिकल ऑक्सीजन सप्लाई की होगी। उन्होंने कहा कि अधिक टैंकरों की जरुरत इसलिए​ क्योंकि मेडिकल ऑक्सीजन देश के दूर—दराज के इलाकों से होती है इसलिए ट्रांसपोर्ट में अधिक समय लगता है। जबकि वर्तमान में प्रदेश में केवल 23 मेडिकल आक्सीजन सप्लाई करने वाले टैंकर है। जिनके द्वारा करीब 258 मीट्रिक टन आक्सीजन की सप्लाई की जा रही है।

 

रेलवे ट्रांसपोर्ट से भी आपूर्ति की मांग


 चिकित्सा मंत्री ने कहा कि उनके द्वारा सबंधित केन्द्रीय मंत्रियों से मांग की गई कि आक्सीजन की जल्द से जल्द सप्लाई के लिए रेलवे ट्रांसपोर्ट की भी उनको अनुमति प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि अधिकतर आक्सीजन प्लांट छत्तीसगढ़, झारखंड, उड़ीसा जैसे राज्यों में जहां जहां से सड़क परिवहन के जरिए आक्सीजन की सप्लाई में काफी समय लगता है इसलिए रेलवे ट्रांसपोर्ट एक बेहतर वि​कल्प हो सकता है।

कोरोना सक्रमित मां को बेटे-बेटी-दामाद ने सड़क पर तड़पता छोड़ा, टूट गई मां और सांसे दोनों

30 हजार रेमडेसिविर कम मिले है


डॉ शर्मा ने कहा कि उनके द्वारा दिल्ली में केन्द्रीय मंत्रियों को अवगत कराया गया कि राजस्थान को कोरोना महामारी से लड़ने के लिए इंजेक्शन और ऑक्सीजन का जो कोटा तय किया गया था वह पूरा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि अप्रेल माह में प्रदेश को 67 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन मिलने थे लेकिन अब तक प्रदेश को केवल 37 हजार इंजेक्शन ही उपलब्ध हो सकें है, जबकि अप्रेल माह समाप्त होने को है।