State

भारत सरकार ने एग्री इंफ्रा फण्ड योजना में राजस्थान को किया सम्मानित, देश में राइजिंग स्टेट के रूप में मिला दूसरा स्थान

जयपुर। एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फण्ड योजना में उत्कृष्ट कार्य करने पर राजस्थान को भारत सर‌कार ने सम्मानित किया है। नई दिल्ली में शनिवार को आयोजित समारोह में भारत सरकार के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने प्रमुख शासन सचिव कृषि दिनेश कुमार तथा रजिस्ट्रार सहकारिता मुक्तानंद अग्रवाल को पुरस्कार दिया है। राजस्थान को यह पुरस्कार एग्री इंफ्रा फण्ड योजना में राइजिंग स्टेट के रूप में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर मिला है। रजिस्ट्रार मुक्तानंद अग्रवाल ने बताया कि एग्री इंफ्रा फण्ड योजना में अनुमोदित प्रोजेक्ट्स (राशि 747.17 करोड़ रू.) की दृष्टि से राज्य का देश में दूसरा स्थान है। राज्य में कुल 781 प्रोजेक्ट्स अनुमोदित किये गये हैं । प्रोजेक्ट्स हेतु वितरण की गई ऋण राशि (559.50 करोड़ रू.) की दृष्टि से भी राज्य का देश में दूसरा स्थान है। अब तक राज्य में कुल 713 ...

राजस्थान व दिल्ली पर्यटन के सौजन्य से दिल्ली हाट में शुरू हुआ तीन दिवसीय तीज मेला

जयपुर,29 जुलाई। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में सावन के प्रमुख त्यौहार तीज के उपलक्ष्य में राजस्थान पर्यटन एवं दिल्ली पर्यटन विभाग द्वारा शुक्रवार 29 जुलाई से 31 जुलाई तक तीन दिवसीय अनूठे मेलें का आयोजन प्रारंभ किया गया है। राजस्थान पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक श्री छतरपाल यादव ने बताया कि मेले के दौरान रोज सांय 6.30 बजे सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राजस्थानी लोक कलाकार अपनी बहुरंगी प्रतिभा का प्रस्तुतीकरण देंगे। उन्होने बताया कि सांस्कृतिक संध्या में राजस्थान के परंपरागत लोक नृत्यो चरी, घूमर, चकरी, कालबेलिया, भंवई, मयूर नृत्य के साथ ही खडताल वादन और भपंग वादन का प्रदर्षन किया जाएगा। इसके साथ ही डीग से आए कलाकारों द्वारा फूलों की होली भी प्रस्तुत की जाएगी। यादव ने बताया कि त...

बाड़मेर में वायु सेना का लड़ाकू विमान मिग क्रैश, दोनों पायलट शहीद

एक बार फिर मिग विमान उड़ता ताबूत साबित हुआ है।राजस्थान के बाड़मेर में वायु सेना का लड़ाकू विमान मिग क्रैश हो गया है. जानकारी के मुताबिक प्लेन का मलबा एक किलोमीटर तक बिखरा हुआ है, जिसमें कि आग लगने की भी खबर है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर प्रशासन की टीम फौरन रवाना हो गई और राहत बचाव कार्य जारी है। उधर राजस्थान के बाड़मेर में मिग-21 लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी से बात की। वायुसेना प्रमुख ने उन्हें घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया जा रहा कि दोनों पायलटों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाडमेर के भीमड़ा गांव में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। विमान के जमीन पर गिरते ही आग लग गई। एयरक्राफ्ट के जमीन पर गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान के नीचे गिरते ही 15 फी...

IPS पंकज चौधरी पर 50 हजार रूपए की पैनल्टी, राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा- हर बात पर कोर्ट में आना ठीक नहीं, कोर्ट का समय बर्बाद होता है

जयपुर। IPS पंकज चौधरी पर राजस्थान हाईकोर्ट ने 50 हजार रूपए की पैनल्टी लगाई है। और साफ कहा कि हर बात पर कोर्ट आना ठीक नहीं है। तबादले से जुड़े मामले को लेकर IPS ने हाईकोर्ट की जयपुर पीठ में याचिका दायर की थी। इस याचिका को अदालत ने खारिज करते हुए कहा है कि याचिकाकर्ता को कैट ने अंतरिम आदेश दे रखा है। ऐसे में उन्हें कैट के समक्ष ही याचिका दायर करनी चाहिए थी। जस्टिस पंकज भंडारी व जस्टिस समीर जैन ने आदेश देते हुए कहा कि हर बात के लिए कोर्ट आना उचित नहीं है। इससे अदालत का समय बर्बाद होता है। यह कहते हुए खंडपीठ ने आईपीएस पंकज चौधरी पर 50 हजार रूपए की पैनल्टी लगाई है। यह पैनल्टी की राशि उन्हें एक माह में राजस्थान स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी की जयपुर पीठ में जमा करानी होगी। साथ ही अदालत ने आदेश की प्रति राजस्थान स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी को भी भेजने के निर्देश दिए हैं।...

ऑपेरशन करने की एवज में 5 हजार की रिश्वत लेते मुख्य चिकित्सा अधिकारी इन्द्रराम रणवां को ACB ने गिरफ्तार किया

नागौर। एक गरीब मरीज का इलाज करने की एवज में ₹5000 की रिश्वत लेते हुए राजस्थान एसीबी ने राजकीय चिकित्सालय डीडवाना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी इंद्रराम रणवां को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की नागौर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके परिजन का एपेन्डिक्स का ऑपरेशन करने की एवज में इन्द्रराम रणवां मुख्य चिकित्सा अधिकारी, राजकीय बांगड़ चिकित्सालय, डीडवाना जिला नागौर द्वारा 5 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी, अजमेर के उप महानिरीक्षक पुलिस समीर कुमार सिंह के सुपरवीजन में एसीबी नागौर इकाई के पुलिस निरीक्षक सुशीला विश्नोई के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये इन्द्रराम को परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किय...

जिस DGP और ADG के नाम से अच्छे-अच्छे गैंगेस्टर डरते हैं, क्या उनके नाम से ऑनलाइन ठगी करने वाले नहीं डरते? दोनों के नाम पर मांगे पैसे

जयपुर। राजस्थान पुलिस बेड़े के दो नामी पुलिस अधिकारियों के नाम एवं फोटो लगाकर ऑनलाइन पैसे ठगने की कारगुज़ारी सामने आई है। राजस्थान पुलिस बेड़े के सर्वोच्च अधिकारी DGP एम.एल लाठर व ACB राजस्थान में तैनात ADG दिनेश एम.एन. की वर्दी वाली फोटो का यूज करके शातिर ठग धड़ल्ले से जानकारों को वाट्सएप के जरिए मैसेज भेजकर पैसे की डिमांड कर रहे हैं। अज्ञात साइबर ठग द्वारा की गई हरकत के बाद मामला संज्ञान में आने पर राजस्थान पुलिस के DGP द्वारा राजस्थान पुलिस के ऑफिशियल (राजस्थान पुलिस) पेज पर आमजन से अपील जारी की गई है। अपील में DGP द्वारा कहा गया कि 9595759189 व 7099978719 नम्बर से सोशल मीडिया पर डीजीपी एम.एल. लाठर के नाम से फर्जी मैसेज किए जा रहे हैं. ऐसे किसी भी मैसेज पर ना ध्यान दें. आपके पास आए ऐसा कोई मैसेज या कॉल तो तुरंत दें पुलिस को जानकारी. उधर ADG दिनेश...

कलेक्टर कार्यालय का कनिष्ठ सहायक एवं उसका दलाल 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

हनुमानगढ़ में जिला कलेक्टर कार्यालय का कनिष्ठ सहायक एवं उसका दलाल (प्राइवेट व्यक्ति) 2 लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर हनुमानगढ़ इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुये सुभाष स्वामी कनिष्ठ सहायक, सहायता विभाग, कार्यालय जिला कलक्टर, हनुमानगढ़ एवं उसके दलाल जगरूप सिंह (प्राइवेट व्यक्ति) को परिवादी से 2 लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की हनुमानगढ़ इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके पिता की मृत्यु होने पर कोरोना वारियर को राज्य सरकार द्वारा देय 50 लाख रुपये की सहायता राशि की फाइल को प्रोसेस कर स्वीकृत करवाने की एवज में सुभाष स्वामी कनिष्ठ सहायक, सहायता विभाग, कार्यालय जिला कलक्टर, हनुमानगढ़ द्वारा कुल राशि के 5 प्रतिशत कमीशन के रूप में 2 लाख 50 हजार...

संत के आत्मदाह के बाद 4 दिन में ही अवैध खनन के खिलाफ 190 मामलों में FIR, 180 वाहन और मशीनरी जप्त

यपुर, 25 जुलाई। अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के विरुद्ध समूचे प्रदेश में कार्यवाही करते हुए पिछले चार दिनों में करीब 190 प्रकरण दर्ज करते हुए 180 वाहन-मशीनरी की जब्ती के साथ ही 50 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना बसूला गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव, माइंस डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और माइंस विभाग द्वारा समन्वय बनाते हुए समूचे प्रदेश में अवैध माइनिंग गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि माइंस विभाग के सभी अधिकारियोें को निर्देशित किया गया है कि वे स्थानीय स्तर पर समन्वय बनाते हुए अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाएं। प्रदेश में पिछले चार दिनों में लगभग 60 एफआईआर में दर्ज कराई जा चुकी है। उदयपुर में दो लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में सर्वाधिक 60 प्रकरण उदयपुर वृत में अतिरिक्त निदेशक श्री म...

राजस्थान के पहले और देश के तीसरे ‘‘महिला वित्तीय संस्थान’’ के लिए MoU

जयपुर। राजस्थान में प्रदेश का पहला और देश का तीसरा ‘‘महिला वित्तीय संस्थान’’ स्थापित करने के लिए सोमवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश चन्द मीणा की उपस्थिति में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद एवं स्त्रीनिधि तेलंगाना के मध्य एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा वर्ष 2022-23 के बजट में महिलाओं द्वारा संचालित बैंक स्थापित किए जाने के सम्बन्ध में घोषणा की गई थी। राज्य में राजस्थान महिला निधि की स्थापना तेलंगाना राज्य में सफलता पूर्वक संचालित स्त्री निधि मॉडल की तर्ज पर की जा रही है। सोमवार को इंदिरागांधी पंचायती राज संस्थान में हुए एमओयू पर राजीविका की ओर से राज्य मिशन निदेशक मंजू राजपाल एवं तेलंगाना की ओर से स्त्रीनिधि के एमडी विद्यासागर रेड्डी ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्र...

ई.आर.सी.पी. पर राजस्थान में हुई सर्वदलीय बैठक, सीएम ने कहा यह योजना राज्य के लिए महत्वपूर्ण

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ERCP के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित इस बैठक में विभिन्न दलों के राजनेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) राज्य के 13 जिलों में पेयजल और सिंचाई के लिए पानी उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार 13 जिलों में पानी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह विषय राजनीति से परे है। सरकार इसमें किसी भी तरह से राजनीति नहीं कर रही है। इसीलिए राज्य हित में सभी दलों को मिलकर राष्ट्रीय परियोजना घोषित कराने के प्रयास करने चाहिए। इसमें राज्य सरकार द्वारा अपने सीमित संसाधनों से कार्य कराए जाते है तो अधिक समय लगेगा। इसमें केंद्र से राशि मिलेगी तभी यह समय से पूरी हो सकेगी और जनता को पानी मिलेगा। राज्य सरकार द्वारा केंद्र को 11 बार पत्र लिखकर राष्ट्रीय परियोजना घोषित कराने के ल...