गहलोत सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया, 7 आईएएस और 4 आईपीएस अफसरों के तबादले


जयपुर। राजस्थान सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बड़े स्तर पर आईएएस और IPS फेरबदल किया है। 

 

सरकार ने 7 आईएएस और 4 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। कार्मिक विभाग ने देर रात आदेश जारी कर दिए है। जबकिए एक आईएएस कोे अतिरिक्त प्रभार दिया है। राज्य के कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार आईएएस कुमार पाल गौतम को प्राइम पोस्टिंग दी है। उन्हें आयुक्त आबकारी विभाग एवं पदेन मद्य निषेध निदेशक जयपुर लगाया गया है। जबकि जोगाराम को स्वायत्त शासन विभाग एवं परियोजना निदेशक का शासन सचिव बनाया गया है। वरिष्ठ आईएएस सुधांश पंत को एचसीएम रीपा का अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रशिक्षण लगाया गया है। मंजू राजपाल को शासन सचिव ग्रामीण एवं पंचायतीराज विभाग का जिम्मा दिया गया है। करण सिंह को विशिष्ठ शासन सचिन उच्च शिक्षा विभाग के पद पर लगाया गया है। नमृता वृषनी को संयुक्त शासन सचिव वित्त (कर) विभाग में पोस्टिंग दी गई है।

उधर राज्य सरकार ने आईएएस टी रविकांत को अध्यक्ष, राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल का आगामी आदेशों तक अतिरिक्त प्रभार दिया है।