नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय को समाप्त करने की संभावना संबंधी रिपोर्ट को गलत बताया है।केंद्र सरकार के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने स्पष्टीकरण जारी कर इस से जुड़ी हुई तमाम खबरों को झूठी और तथ्यों के विपरीत बताया है।
बकायदा प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो ने इस पर ट्वीट भी जारी किया है। प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो की ओर से जारी एक बयान में सरकार ने स्पष्ट किया है कि कुछ अखबारों ने इस तरह की रिपोर्ट चलाई कि केंद्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय को मोदी सरकार द्वारा समाप्त करने की तैयारी की जा रही है।
इस रिपोर्ट पर सरकार ने संज्ञान लिया और बकायदा इसे फेक न्यूज़ करार दिया गया। बता दें कि डेकनाल हेराल्ड्स ने इस संबंध में एक रिपोर्ट छापी थी। जिसपर PIB ने कहा कि मीडिया के कुछ वर्गों में ऐसी रिपोर्टें आई हैं कि केंद्र सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय को खत्म कर सकती है। ये रिपोर्टें झूठी और तथ्यों के विपरीत हैं। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय इन रिपोर्टों का खंडन करता है।