India

केयर्न पिंकसिटी हाफ मैराथन के 5वें एडिशन का शिक्षा मंत्री डोटासरा ने किया पोस्टर रिलीज, THE END NEWS बना डिजिटल मीडिया पार्टनर

जयपुर. केयर्न पिंकसिटी हाफ मैराथन के पांचवे एडिशन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है क्योंकि यह पांचवा एडिशन कोरोना को मिटाना है, और मास्क लगाना है कि थीम पर आधारित वर्चुअल रन होगी. ना केवल राजस्थान में बल्कि देश में और दुनियाभर में इस मैराथन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और दुनियाभर से रजिस्ट्रेशन के लिए लगातार आवेदन आने का दौर जारी है. इसी कडी में द एण्ड न्यूज की डिजिटल मीडिया पार्टनरशिप में आयोजित हो रही केयर्न पिंकसिटी हाफ मैराथन के पांचवे एडिशन का पोस्टर रिलीज राजस्थान सरकार के मंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने किया. इस दौरान डोटासरा ने आयोजकों को आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी. वहीं इस बार कोरोना संकटकाल में किए जा रहे वर्चुअल रन के नायाब प्रयोग को भी सराहा साथ ही इस बार मैराथन की थीम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा ...

राजस्थान सरकार के मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल का निधन, कुछ दिनों पहले ही बेटी का हुआ था निधन

जयपुर. राजस्थान के कैबिनेट मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल का लंबी बीमारी के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है. उनके असामयिक दुखद निधन के कारण राजस्थान में 17 नवंबर को एक दिन का राजकीय शोक रहेगा. दिवंगत आत्मा के सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा सभी राजकीय कार्यालयों में 17 नवंबर का अवकाश रहेगा. उधर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मास्टर भंवर लाल मेघवाल के निधन पर शोक जताया है. बता दें कि मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल गुडगांव के मेदांता अस्पताल में पिछले कुछ माह से भर्ती थे. उन्हें ब्रेन हेमरेज के बाद जयपुर से गुडगांव शिफ्ट किया था. तब से लेकर उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी. दो सप्ताह पहले ही कि मेघवाल की बेटी का भी निधन हो गया था. उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी....

नीतीश कुमार ने 7वीं बार CM पद की शपथ ली, BJP कोटे से 2 उपमुख्यमंत्री बने

पटना. बिहार में NDA की जीत के बाद एक बार फिर नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. नीतीश ने सातवीं बार बिहार के CM पद की शपथ ली और जेडीयू चीफ लगातार चौथी बार राज्य के सीएम बने. इस मौके पर राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें राजभवन में सीएम पद की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे. नीतीश कुमार के अलावा बेतिया से भाजपा विधायक रेणु देवी और कटिहार से भाजपा विधायक तारकिशोर प्रसाद ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की. नीतीश कुमार के साथ कुल 14 मंत्रियों ने शपथ ली. 5 मंत्री JDU कोटे से तो 7 BJP कोटे से मंत्री बने. 1-1 मंत्री हम और वीआईपी से बने. उधर इस मौके पर RJD के तेजस्वी यादव ने नीतीश को बधाई देने के साथ तंज कसते हुए उन्हें मनोनीत मुख्यमंत्री करार दिया.   मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो 7वीं ...

बिहार हार के बाद कपिल सिब्बल बरसे सोनिया-राहुल पर, कहा- लगता है कांग्रेस लीडरशिप ने पराजय को ही अपनी नियती मान लिया है

नई दिल्ली. बिहार चुनाव के बाद कांग्रेस में एक बार फिर बगावत के सुर तेज हो गए हैं. पार्टी के नेता अपने ही आलाकमान के खिलाफ एक बार फिर मुखर होकर अपनी बात कह रहे हैं. इसी कड़ी में अब वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल का भी नाम जुड़ गया है. बिहार के साथ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों में हुए चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा. पार्टी की इस बड़ी हार से ना केवल कांग्रेस गठबंधन के लोग बल्कि खुद पार्टी के ही नेता सोनिया और राहुल गांधी पर सवाल उठाने लगे हैं. वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने तो यहां तक कह दिया है कि शायद कांग्रेस ने हार को ही अपनी नियति मान लिया है. इतना ही नहीं इंडियन एक्सप्रेस को दिए साक्षात्कार में कांग्रेस को आत्ममंथन करने की सलाह दी. सिब्बल ने यहां तक कहा कि बिहार और उप-चुनावों के नतीजों से ऐसा लग रहा है जैसे देश की जनता कांग्रेस को प्रभावी...

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद अहमद पटेल की कोरोना से तबीयत बिगड़ी, मेदांता के ICU में भर्ती

नई दिल्ली. कोविड-19 से जूझ रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद अहमद पटेल की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया. अहमद पटेल के बेटे फैजल पटेल ने खुद इस बारे में जानकारी साझा की है और लोगों से उनके पिता के अच्छे स्वस्तये के लिए दुआएं करने की कामना की है. पिछले करीब एक माह से चल रहा है कोरोना का इलाज....

PM मोदी ने जैसलमेर में सेना के साथ मनाई दिवाली, कहा- किसी ने आजमाने की कोशिश की तो प्रचंड जवाब मिलेगा

जैसलमेर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली के मौके पर एक बार फिर भारतीय सेना के जवानों के बीच पहुंचे और जवानों का हौसला बढ़ाया. हर साल की तरह इस बार भी सैनिकों के बीच दिवाली मनाई और जैसलमेर बॉर्डर पर पहुंचे. यहां उन्होंने जवानों के साथ दिवाली मनाई. दुश्मन देशों पर करारा प्रहार भी किया. और तो और पीएम मोदी टैंक पर भी सवार हुए. लोंगेवाला पोस्ट पर जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विस्तारवादी ताकतों को जमकर आड़े हाथों लिया. पीएम ने कहा कि विस्तारवाद 18वीं शताब्दी की सोच है, इस सोच में मानसिक विकृति है. इससे पूरी दुनिया परेशान है. PM ने  चीन और पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि भारत यूं तो समझने और समझाने में यकीन रखता है, लेकिन अगर किसी ने भारत को आजमाने की कोशिश की तो प्रचंड जवाब मिलेगा.  भारत-पाकिस्तान के बीच अभूतपूर्व युद्ध का गवाह रहे और भारतीय ...

राहुल गांधी नर्वस नेता, योग्यता और जुनून की कमी : बराक ओबामा

न्यूयॉर्क. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा उनकी एक किताब में राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी इस वक्त पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है. राजनीतिक गलियारों में बीजेपी जहां बराक ओबामा के इस बयान को चुटकी लेते हुए प्रसारित कर रही है तो दूसरी और कांग्रेसियों ने बराक ओबामा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. और इस टिप्पणी को बीजेपी द्वारा गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया है. बराक ओबामा की आत्मकथा 'ए प्रॉमिस्ड लैंड' अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने संस्मरण 'ए प्रॉमिस्ड लैंड' में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ राहुल गांधी का भी जिक्र किया है. ओबामा का कहना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी में एक ऐसे 'घबराए' हुए और अनगढ़ छात्र के गुण हैं जो अपने शिक्षक को प्रभावित करने की चाहत रखता है लेकिन ...

भाजपा ने देशभर बदले प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी, जानें आपके प्रदेश के प्रभारी-सह प्रभारी का नाम

नई दिल्ली. बिहार चुनावों के साथ विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अब अपने नए मिशन की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में देशभर में कई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारी बदल दिए गए हैं. भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पार्टी प्रभारियों और सह प्रभारियों की एक लिस्ट जारी की. संबित पात्रा को मणिपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है तो राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह राजस्थान प्रभारी एंव सह प्रभारी भारती बेन शियाल को बनाया गया है. मध्यप्रदेश का प्रभारी पी मुरली धर राव को और जम्मू-कश्मीर का प्रभारी तरुण चुग को बनाया गया है. इसी तरह अन्य राज्यों में भी यह फेरबदल किया गया है. ...

LoC पर पाक फायरिंग में 4 जवान शहीद, जवाब में 8 पाक सैनिक मारे, 12 बंकर और चौकियां नेस्तनाबूद, पोस्ट छोड़ भागे पाक सैनिक

श्रीनगर. दीपावली के मौके पर पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी में LoC पर 4 भारतीय जवान शहीद हो गए. 3 भारतीय नागरिक मारे गए. जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाक के 7 से 8 जवानों को मार गिराया. 10 से ज्यादा पाक सैनिक घायल. भारतीय सेना ने पाकिस्तान के लांच पैड तबाह कर दिए. भारतीय सेना की कार्रवाई की जबरदस्ती की घबराकर पाक सैनिक पोस्ट छोड़कर भाग गए. भारतीय सेना के मुताबिक पाक सेना के करीब आठ बंकरों व चार चौकियों को तबाह कर दिया गया.जिसमें पाक सेना के दो आयल डिपो तथा एक आयुध भंडार भी उड़ा दिया गया. को भी तबाह कर दिया गया है। उधर पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारतीय गोलाबारी में उसके कई नागरिक मारे गए हैं तथा जख्मी हुए हैं। भारतीय सेना की कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने कुपवाड़ा, उड़ी और पुंछ में भारी गोलाबारी की। पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को बनाना बनाते हुए गोले बरसाए। गोला...

राजस्थान के परिवहन महकमें में ACB ने फिर पकड़ा रिश्वतखोरी का खेल, डूंगरपुर में अवैध वसूली करते पकड़े अधिकारी और कर्मचारी

जयपुर/डूंगरपुर.राजस्थान के परिवहन विभाग में फिर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़ हुआ है. ACB DG बीएल सोनी और ADG दिनेश एमएन जैसे बोल्ड ऑफिसर्स के निर्देशन में डूंगरपुर जिले की रतनपुर बॉर्डर पर परिवहन विभाग के उप निरीक्षक छगन मेघवाल एवं उड़न दस्ते के गार्ड जितेन्द्र सिंह, गार्ड महिपाल सिंह, गार्ड पूरण सिंह एवं दलाल नेपाल सिंह को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार किया गया है. चैक पोस्ट और मोके पर तैनात कार्मिकों की तलाशी में अवैध रूप से वसूली 2 लाख 69 हज़ार 840 रूपये की राशि भी बरामद की गई है. बता दें कि राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय के निर्देशों पर एसीबी की कोटा इकाई द्वारा गुरूवार देर रात को कार्यवाही की गई. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी को परिवहन विभाग की रतनपुर चैक पोस्ट, जिला डूंगरपुर पर अवैध वसूली की अनेक शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थी. इ...