जयपुर. राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने अगले 8 माह में 10 लाख और महिलाओं को राजीविका से जोड़ने का मिशन तय किया है। इसके बाद राजीविका के जरिए रोजगार पाने वाली महिलाओं की संख्या 30 लाख से बढ़कर 40 लाख हो जाएगी। राजीविका के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए यह अहम लक्ष्य तय किया गया है।
राजीविका की साधारण सभा की प्रथम बैठक की अध्यक्षता करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश चन्द मीना एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि यह महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने का एक बडा मिशन है इसमें भ्रष्टाचार और लापरवाही दोनों बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजीविका में नवाचारों के जरिए प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक रूप से अक्षम अधिक से अधिक महिलाओं की आय बढाकर उनके सशक्तिकरण का यह प्रयास है। स्वयं सहायता समूहों ...
भरतपुर। अवैध खनन के खिलाफ चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। डीग थाने के गांव पसोपा में चल रहे साधु-संतों के आंदोलन के तहत बुधवार दोपहर अचानक विजय बाबा ने ज्वलनशील पदार्थ शरीर पर डालकर आत्मदाह की कोशिश की। गंभीर अवस्था में बाबा को भरतपुर रैफर किया गया है। इसके अलावा गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उधर 24 घंटे गुजरने के बाद बाबा नारायणदास मोबाइल टॉवर से नहीं उतरे हैं। साथ ही अब साधु-संतों के साथ वार्ता की कोशिश भी नजर नहीं आ रही है। क्योंकि विजय बाबा के आत्मदाह की कोशिश के बाद काफी गुस्सा भी प्रशासन व सरकार के खिलाफ गुस्सा नजर आ रहा है।
बुधवार दोपहर को भरतपुर के संभागीय आयुक्त कार्यालय में साधु-संतों के साथ वार्ता की बात कही जा रही थी, इससे पहले बाबा नारायणदास को मोबाइल टॉवर से नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन सुबह करीब साढ़े 11 बजे अचानक ...
श्रीगंगानगर। नूपुर शर्मा की हत्या की फिराक में भारत आया पाकिस्तानी घुसपैठिया BSF ने पकड़ लिया। इंटरनेशनल बॉर्डर से घुसपैठ कर रहा यह पाकिस्तानी नागरिक भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को मारने की फिराक में था। उसके पास से कई संदिग्ध वस्तुएं मिली हैं।
खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) और मिलिट्री एजेंसी की संयुक्त टीम उससे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि 16 जुलाई की रात करीब 11 बजे श्रीगंगानगर जिले से लगे हिंदूमलकोट बॉर्डर फेंसिंग पर संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा था। पेट्रोलिंग टीम को शक हुआ तो उससे पूछताछ की। वह सही से जवाब नहीं दे सका। तलाशी लेने पर उसके पास से दो चाकू मिले, जिसमें एक 11 इंच का धारदार चाकू था। इसके अलावा धार्मिक किताबें, मैप, कपड़े और खाने का सामान भी मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रिजवान अशरफ बताया है। वह उत्तरी पाकिस्तान के मंडी ...
Droupadi Murmu vs Yashwant Sinha/ President election: , भारत में नए राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर आज मतदान संपन्न हुआ एनडीए के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत निश्चित मानी जा रही है। गुजरात ,असम ,उड़ीसा, और UP समेत कई राज्यों में विपक्ष के कई विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट किया. ऐसे में उनकी जीत और बड़ी हो सकती है। इसके साथ ही एनडीए के उम्मीदवार द्रोपती को लगातार बधाइयां मिल रही है।
राष्ट्रपति पद के चुनाव के नतीजे 21 जुलाई को घोषित कर दिए जाएंगे। 24 जुलाई को वर्तमान राष्ट्रपति का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। जिसके बाद 25 जुलाई को देश के नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे।...
जयपुर। राज्यसभा सांसद डॉ.किरोड़ी लाल मीणा को जान से मारने की धमकी मिली है। मीणा के दिल्ली स्थित आवास पर कादिर अली राजस्थानी नाम के शख्स से एक पत्र भेजकर मीणा को जान से मारने की धमकी दी है। इस पत्र के साथ अखबार की कटिंग भी भेजी है, जिसमें किरोड़ी ने कन्हैलाल के परिवार को एक महीने का वेतन देने की घोषणा की थी।
उधर इस पत्र के बाद मामले को लेकर किरोड़ी ने गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र में लिखा है। पत्र लिखकर धमकी देने वाले शख्स ने लिखा है कि जो हमारे पैगम्बरों की गुस्ताखी करेगा उसका कन्हैयालाल जैसा ही हाल होगा। जो गुस्ताखी करने वालों की मदद करेगा वो बड़ा नेता ही क्यों ना हो, उसका हम सबक सिखा देंगे। इसलिए अब किरोड़ी लाल तेरा नंबर है। क्योंकि तू बड़ा हिन्दुवादी नेता और हिन्दुओं का पैरोकार समझकर हम मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलता रहता है।
कुछ दिन...
अलवर। राजस्थान के अलवर में अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन का आयोजन हुआ। जहां देशभर से किन्नर जुटे और अपनी विभिन्न समस्याओं, जीवन जीने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं और सुविधाओं पर विचार विमर्श और मंथन किया गया। राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री टीकाराम जूली ने रविवार को अलवर में आयोजित हो रहे अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन में शिरकत की।
मंत्री जूली ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार ट्रांसजेन्डरों के प्रति संवेदनशील है। इनके कल्याण हेतु राज्य सरकार द्वारा राजस्थान ट्रांसजेन्डर कोष का गठन किया गया है जिसका उद्देश्य ट्रांसजेन्डर समुदाय को आत्मनिर्भर करने एवं मुख्यधारा से जोड़ना है। इसके अन्तर्गत ट्रांसजेन्डर बच्चों को छात्रवृति, स्वरोजगार हेतु ऋण, आईडी कार्ड एवं सम्मेलन हेतु आर्थिक सहयोग का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ट्रांसजेन्डरों को विशेष योग्यजन के समान...
नई दिल्ली। आईएनएस सिंधुध्वज ने 35 साल की शानदार अवधि तक अपनी सेवाएं देने के बाद शनिवार, 16 जुलाई 2022 को भारतीय नौसेना को अलविदा कह दिया। इस समारोह में पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल बिस्वजीत दासगुप्ता मुख्य अतिथि थे। इस डीकमीशनिंग कार्यक्रम में कोमोडोर एसपी सिंह (सेवानिवृत) समेत 15 पूर्व कमांडिंग ऑफिसर्स, कमिशनिंग सीओ और 26 अनुभवी कमीशनिंग क्रू ने हिस्सा लिया।
इस पनडुब्बी के शिखर पर एक भूरे रंग की नर्स शार्क चित्रित है और इसके नाम का अर्थ है समुद्र में हमारी ध्वजवाहक। जिस प्रकार इसके नाम से पता चलता है, सिंधुध्वज स्वदेशीकरण की ध्वजवाहक थी और नौसेना में अपनी पूरी यात्रा के दौरान रूस निर्मित सिंधुघोष श्रेणी की पनडुब्बियों में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए भारतीय नौसेना के प्रयासों की ध्वजवाहक थी। इस पनडुब्बी को श्रेय जाता है कि कई चीजें इसने पहली बार कीं...
नई दिल्ली। भारत ने कोरोना की रोकथाम की दिशा में विशाल स्तर पर चलाए गए टीकाकरण अभियान के तहत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत में कोविड वैक्सीन की 200 करोड़ खुराक का आंकड़ा पार हो गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विज्ञान में उल्लेखनीय विश्वास दिखाने और कोविड -19 वैक्सीन की 200 करोड़ खुराक का विशेष आंकड़ा पार करने पर देशवासियों की सराहना की है। उन्होंने इस अभियान में डॉक्टरों, नर्सों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों, वैज्ञानिकों, नवोन्मेषियों और उद्यमियों की भावना तथा दृढ़ संकल्प की भी सराहना की है।
प्रधानमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की घोषणा के जवाब में ट्वीट किया और लिखा कि "भारत ने फिर रचा इतिहास! वैक्सीन की 200 करोड़ खुराक का विशेष आंकड़ा पार करने पर सभी भारतीयों को बधाई। उन लोगों पर गर्व है, जिन्होंने भारत के टीकाकरण अभियान को पैमाने और गति में अद्वितीय ...
जयपुर। सांगानेर से दो बार विधायक और गहलोत सरकार के कार्यकाल में राज्य मंत्री रही 85 वर्षीय इंदिरा मायाराम का निधन हो गया है। लंबे समय से वे बीमार चल रही थीं। देर रात जयपुर के सी स्कीम स्थित उनके आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, महेश जोशी सहित कई अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। 85 वर्षीय इंदिरा मायाराम लंबे समय से बीमार चल रही थीं। देर रात जयपुर के सी स्कीम स्थित उनके आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
बता दें कि पूर्व मंत्री इंदिरा मायाराम के बेटे अरविंद मायाराम 1978 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं। अरविंद मायाराम फिलहाल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आर्थिक सलाहकार भी हैं।...
नई दिल्ली।रा जस्थान के निवासी जगदीप धनखड़ एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार होंगे। भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसला लिया गया है।
इसके बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने धनखड़ के नाम का ऐलान किया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित सभी नेता शामिल हुए। 18 मई 1951 में झुंझुनू में जन्मे जगदीप धनखड़ सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रहे हैं। वे राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। धनखड़ 1989 से 1991तक जनता दल से झुंझुनू लोकसभा से सांसद निर्वाचित हुए और केंद्रीय मंत्री भी रहे। उन्होंने अजमेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद का चुनाव लड़ा था और वह चुनाव हार गए थे इसके बाद उन्होंने किशनगढ़ विधानसभा से चुनाव लड़ा और चुनाव जीते। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उन्हें भाजपा में शामिल कराया था।
...