मुम्बई। यहां नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने देर रात मुंबई में एक क्रूज शिप पर छापेमारी कर फ़िल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को हिरासत में लिया है। यहां एक रेव पार्टी चल रही थी। छापेमारी में 3 महिलाओं सहित कुल 13 लोगों को हिरासत में लिया गया।
कोरोनाकाल में पार्टी कर रहे थे बादशाह-रैना-सुजैन-गुरु सहित कई सितारे, क्लब पर छापा पड़ा तो भागे
NCB शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ कर रही है।

बता दें कि NCB को सूचना मिली थी कि पार्टी में ड्रग्स सर्व की जा रही है। इसके बाद NCB के अफसर पैसेंजर बनकर क्रूज पर सवार हुए। शनिवार को रेव पार्टी चलते वक्त ही उन्होंने रेड मारी।
शाहरुख खान, रणबीर कपूर ड्रग्स लेते हैं, अर्जुन रामपाल करता है सप्लाई! डिनो मारियो भी निकला नशेड़ी
शिप से भारी मात्रा में ड्रग्स जब्त हुई है। इसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक बरामद ड्रग्स एमडी कोक और हशीश है। फिलहाल ऑफिशियल बयान का इंतजार किया जा रहा है।