आतंकी हमले मुम्बई 26/11 एवं उरी आतंकी हमले के जवाब के तरीकों में अंतर से जनता ने शासन की मंशा देखी है: एस. जयषंकर प्रसाद विदेश मंत्री


बीकानेर। आतंकी हमले मुम्बई 26/11 एवं उरी आतंकी हमले के जवाब के तरीके में अंतर से शासन की मंशा जनता ने देखी है । विशेष मंत्री एस. जय शंकर प्रसाद ने बीकानेर प्रवास के दौरान प्रबुद्ध वर्ग संवाद किया। मीडिया से हुए मुखातिब विदेश नीति, कूटनीति, अंतर्राष्ट्रीय संबंधों पर विचार साझा किए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में भारत के बढ़ते हुए प्रभाव भारत की विदेश नीति, पड़ोसी देशों से प्रगाढ़ होते संबंध एवं सामाजिक, सांस्कृतिक मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। रानी बाजार स्थित रिद्धि-सिद्धि भवन में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में विदेष मंत्री एस. जयशंकर प्रसाद, राजस्थान प्रदेश चुनाव सहप्रभारी प्रवेश साहेब वर्मा, पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, महापौर सुशी कंवर राजपुरोहित, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, दषरथ सिंह शेखावत, डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, देहात जिला अध्यक्ष जालू सिंह भाटी राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, विधायक सिद्धि कुमारी, डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, जेठा नंद व्यास, पूर्व विधायक बिहारी लाल बिष्नोई जिला महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवक, गोपाल अग्रवाल मंचस्थ रहे। केंद्रीय विधि एवं न्यायमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशीर्जुन राम मेघवाल ने एस. जयषंकर प्रसाद एवं प्रवेश साहेब सिंह वर्मा का बीकानेरी परंपरा से साफा एवं शॉल से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल शुक्ला एवं अषोक बोबरवाल ने किया। बीकानेर के प्रबुद्ध वर्ग को जिसमें चिकित्सक, वैज्ञानिक, अभियंता, चार्टेड एकाउंटेंट, गौरव सेनानी, पर्यटन व्यवसायी, उद्योगपति, अधिवक्तागण, शिक्षाविद्, व्याख्याता को संबोधित करते हुए एस. जयशंकर प्रसाद ने मोदी के भारत एवं 10 वर्ष पूर्व के भारत की विदेषनीति, आंतरिक सुरक्षा एवं अंतर्राष्ट्रीय जगत में साख का तुलनात्मक ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए बताया कि मुम्बई में 26/11 के ताज आतंकी हमले एवं उरी-पठानकोट हमले के बाद के शासन की जवाबतलवी के अंतर को जनता जनार्दन भली-भांति देख चुकी है। एस. जयषंकर प्रसाद ने वैष्विक जगत में भारत की बढ़ती साख राजीतिक, कूटनीतिक एवं आर्थिक जगत में बढ़ते प्रभाव को उदाहरणों सहित प्रबुद्ध वर्ग के साथ साझा किया। एस. जयषंकर प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को कोविड काल में वैक्सीन निर्माण, चंद्रयान अभियान, 5-जी की स्वदेषी तकनीक, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, आबूधाबी में स्वामी नारायण भगवान मंदिर निर्माण, जी-20 की अध्यक्षता उदाहरणों से प्रबुद्ध वर्ग से अनेक विषयों पर सारगर्भित संवाद किया। एस. जयषंकर प्रसाद ने राष्ट्र के मुखिया की निर्णयषक्ति एवं अपनी शासकीय एजेंसियों पर विष्वास को विकसित भारत का आधार बताते हुए आर्थिक क्षेत्र में विष्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने एवं संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थाई सदस्य बनने की बात कही। एस. जयषंकर प्रसाद ने आयोजित संवाद कार्यक्रम में पाक-विस्थापित संघ, अनुव्रत संस्थान, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल, बीकानेर पर्यटन विकास संघ के पदाधिकारियों के साथ बार्डर टूूरिज्म, डिजर्ट टूरिज्म, इंडिया-मीडिल ईस्ट यूरोप कोरिडोर पर विस्तृत चर्चा की।