पिछले 10 साल में 85 बार इंटरनेट सेवाएं बंद, J&K के बाद 'डिजिटल इमरजेंसी' में राजस्थान दूसरे नंबर पर


जयपुर। राजस्थान सरकार ने 10 साल में 85 बार इंटरनेट बंद किया। यह किसी डिजिटल इमरजेंसी से कम नहीं। खासकर उस वक्त जब एक तरफ सरकार लगातार डिजिटल माध्यम से लेनदेन और उसके जरिए चलने वाले व्यापार और सेवाओं को लगातार बढ़ावा दे रही है जबकि दूसरी तरफ इसके विपरीत नोटबंदी का निर्णय ले रही है।

एक तरफ लोग इंटरनेट आधारित सेवाओं पर डिपेंड हो चुके हैं, दूसरी तरफ अब इंटरनेट बंदी राजस्थान में आम हो चुकी है। हाल में 28 जून को उदयपुर में कन्हैया लाल की निर्मम हत्या के बाद, राज्य ने पूरे राजस्थान में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया। इसके बाद बीकानेर संभाग को छोड़कर राज्य के सभी संभागों में इंटरनेट ठप रहा। राजस्थान ने पिछले एक दशक में लगभग 85 बार इंटरनेट निलंबन देखा है। जब कानून और व्यवस्था के मुद्दों पर नेट सेवा को निलंबित करने की बात आती है, तो राज्य जम्मू और कश्मीर के बाद दूसरे स्थान पर है। यहां लगातार 5 दिन तक इंटरनेट बंद रहा। खासकर राजधानी जयपुर में इंटरनेट को बंद किए पांच दिन ऐसे रहे कि आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्योंकि वे न तो कैब बुक कर सकते हैं और न ही ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल हो सकते हैं, न ही कोई पेमेंट कर सकते हैं।

स्टूडेंट प्रगयेश पांडेय का कहना है कि "हम इस डिजिटल आपातकाल से परेशान भी हैं और अब इसके अभ्यस्त हो गए हैं। जो हिंसा, दंगा, आदि की किसी भी घटना के बाद लगाया जाता है। हालांकि, इस बार 'इमरजेंसी' है। हमारी परीक्षा के दौरान आते हैं जब भारी बारिश के बीच कॉलेज जाना एक चुनौती है। सड़कों पर पानी भर गया है। और हम कैब भी बुक नहीं कर सकते हैं। न ही घर रहकर ऑनलाइन क्लास ले पाए।"

 एक व्यवसायी महिला ने कहा, "अफवाह फैलाने वाले ब्रॉडबैंड कनेक्शन की मदद से सोशल मीडिया पर जहर उगल रहे हैं। राज्य सरकार को इंटरनेट सेवाओं को मौलिक अधिकार के रूप में प्रदान करने पर विचार करना चाहिए। यदि नहीं, तो उसे जनवरी 2020 में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को फिर से पढ़ना चाहिए, जिसमें कहा गया था कि 'इंटरनेट संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत लोगों का मौलिक अधिकार है'। इसका मतलब है कि यह जीने का अधिकार जितना ही महत्वपूर्ण है। नेट सेवाओं को अनिश्चित काल के लिए बंद नहीं किया जा सकता है। यह एक डिजिटल इमरजेंसी की तरह है।"

इस बीच, राज्य में विभिन्न संगठनों द्वारा आहूत बंद का सिलसिला जारी है। ऑनलाइन भुगतान, मोबाइल बैंकिंग, कैब बुकिंग, ऑनलाइन होम डिलीवरी आदि जैसी कई ऑनलाइन सेवाएं निलंबित हैं। हालांकि, राज्य के गृहमंत्री राजेंद्र यादव ने कहा, "अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। अफवाह फैलने से रोकने के लिए 'नेटबंदी' के अलावा और कोई रास्ता नहीं है।"