इनबाउंड पर्यटन की भरपाई में तेजी लाने के लिए भारत ने लंदन में वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट में भाग लिया


नई दिल्ली। भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय लंदन में 7 से 9 नवंबर तक आयोजित वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट डब्ल्यूटीएम 2022 में भाग ले रहा है, जो कि सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रदर्शनियों में से एक है। इस वर्ष की प्रदर्शनी का विषय यात्रा का भविष्य अब शुरू है।

डब्ल्यूटीएम में भारत की भागीदारी इनबाउंड टूरिज्म को महामारी से पहले के स्तर पर लाने के लिए महत्वपूर्ण है। पर्यटन मंत्रालय ने प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए भारतीय मंडप के आसपास 20 से अधिक प्रतिभागियों के लिए 650 वर्ग मीटर का स्थान लिया है। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के सचिव अरविंद सिंह और ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने केरल, ओडिशा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और तमिलनाडु के पर्यटन मंत्रियों की उपस्थिति में भारतीय पवेलियन का विधिवत उद्घाटन किया।

रिबन कटिंग, लैम्प लाइटिंग, गणेश वंदना और पर्यटन मंत्रालय के सचिव द्वारा स्वागत भाषण और ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त द्वारा स्वाउद्घाटन के बाद भारतीय प्रतिनिधिमंडल और प्रतिभागियों ने भारतीय मंडप और भागीदारी करने वाले विभिन्न राज्यों और अन्य हितधारकों के बूथों का दौरा किया। दिन में अतुल्य भारत ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रदर्शन, योग सत्र, हीना और बॉलीवुड नृत्य प्रदर्शन का आयोजन किया। पर्यटन मंत्रालय के सचिव ने फ्यूचर स्टेज पर आयोजित जिम्मेदार पर्यटन के लिए बढ़ती उपभोक्ता मांग और सस्टेनेबिलिटी स्टेज, डब्ल्यूटीएम स्थल पर आयोजित अगले संकट की तैयारी दीर्घकालिक स्थिरता के लिए पहुंच सत्र में भाग लिया। इसके बाद में पर्यटन मंत्रालय के सचिव अरविंद सिंह और अपर सचिव श्री राकेश कुमार वर्मा ने दोनों देशों के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एबीटीए के अधिकारियों के साथ चर्चा की। श्री राकेश कुमार वर्मा ने यात्रा व्यापार और मीडिया के साथ बैठक की और उन्हें पर्यटन मंत्रालय द्वारा महामारी के बाद पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए गए उपायों के बारे में जानकारी दी।गत भाषण के साथ इंडिया पवेलियन का उद्घाटन किया गया।