नई दिल्ली। भारत में 22 अप्रैल की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,14,835 नए मामले सामने आए और 2,104 लोगों की मौत हुई। इस हिसाब से पिछले 24 घंटों में कोरोना से हर घंटे 87 लोगों की मौत हुई, वहीं हर घंटे 13000 से ज्यादा नए रोगी मिले।
अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,59,30,965 हो गई है। वहीं 2,104 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,84,657 हो गई है। अब देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 22,91,428 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,34,54,880 हो गई है।