
जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बार फिर लम्बे समय बाद बड़ा कोरोना ब्लास्ट हुआ है. जयपुर में पिछले 24 घंटों में 46 कोरोना के नए केस सामने आए हैं. लगभग जयपुर के हर इलाके से यह कोरोना केस सामने आए हैं.
चिंता की बात यह है कि एक दिन पहले ही राजस्थान में 24 घंटों में कोरोना के 21 नए मामले सामने आए थे. ऐसे में तुरंत सरकार एक्शन में आ गई है. माना जा रहा है कि जल्द ही कोरोना की गाइडलाइंस में सरकार सख्ती भी कर सकती है.