राजस्थान के मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, पेपर लीक के खिलाफ एसआईटी का गठन, महिलाओं, बालिकाओं के खिलाफ अपराध, भ्रष्टाचार, लचर कानून व्यवस्था नहीं होगी बर्दाश्त


जयपुर। महिला और बालिकाओं के खिलाफ किसी तरह का सरकार अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई प्रमुख रूप से प्राथमिकता रहेगी। कानून व्यवस्था भी प्राथमिकता में है। 
अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टोलरेंस की नीति पर काम करेगी। प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का सम्मान और प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाएगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त एक्शन होगा। पेपर लीक के खिलाफ एसआईटी का गठन किया गया है। एंटी गैंगेस्टर टास्क फोर्स बनाने की भी घोषणा की। 

इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का आभार जताया। साथ ही भरोसा दिलाया कि घोषणा पत्र की घोषणाओं को अक्षरश लागू किया जाएगा। 

 

विकसित भारत संकल्प यात्रा पर सरकार एक्टिव

राजस्थान प्रदेश में 16 दिसम्बर से विकसित भारत संकल्प यात्रा आरंभ की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनहित और जनकल्याण की मंशा के क्रियान्वयन को पूरा करने के लिए यह यात्रा हो रही है। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए।