नई दिल्ली| मैसेजिंग एप्प व्हाट्सएप्प (WhatsApp), इंस्टाग्राम (Instagram) और फेसबुक (Facebook) ने सोमवार शाम को अचानक काम करना बंद कर दिया. रात 9:07PM के बाद न तो व्हाट्सएप्प पर कोई मैसेज भेज पा रहा था, न ही रिसीव कर पा रहा था. इसके साथ ही फेसबुक और इंस्टाग्राम ने भी काम करना बंद कर दिया. हालांकि, इस दौरान ट्विटर (Twitter) सामान्य रूप से चल रहा था.
बता दें कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप प्लेटफॉर्म करीब 6 घंटे तक पूरी दुनिया में बंद रहे, जिसके चलते अरबों यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बाद लोगों ने तुरंत ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। इस आउटेज का असर अमेरिकी बाजार में फेसबुक के शेयरों पर भी दिखा और कंपनी के शेयर 6% तक गिर गए। बता दें दुनियाभर में फेसबुक के 2.85 अरब मंथली एक्टिव यूजर हैं। वहीं वॉट्सऐप के 2 अरब और इंस्टाग्राम के 1.38 अरब यूजर हैं। ऐसे में इन...
काबुल. अफगानिस्तान में लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं. आतंकी हमलों के अलर्ट के बीच काबुल एयरपोर्ट के बाहर दो बड़े धमाके हुए जिसमें बताया जा रहा है कि कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई. ब्लास्ट बैरन होटल के नजदीक एब्बी गेट पर हुआ, वहीं दूसरा ब्लास्ट भीड़भाड़ वाले मेन गेट पर हुआ. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक विस्फोट का कारण आत्मघाती हमला है.
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने भी ब्लास्ट की पुष्टि की है. तुर्की के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक उसके सैनिकों ने दो बड़े धमाकों की आवाज सुनी. चश्मदीद का दावा है कि इसमें कई लोग मारे गए हैं. ब्लास्ट उस भीड़भाड़ वाली जगह पर हुआ जहां लोग एयरपोर्ट में घुसने के लिए इंतजार कर रहे थे. कई लोग जख्मी हो गए. अंग क्षत-विक्षत हो गए. घटना के वक्त एयरपोर्ट के बाहर हजारों की संख्या में अफगान नागरिक मौजूद थे.
इस हमले के पीछे आईएसआईएस पर शक है. तालिबान के...
काबुल. तालिबान ने एक बार फिर महाशक्ति अमेरिका को आंख दिखाई है. वैसे तो अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी का अभियान 31 अगस्त तक पूरा हो जाएगा. लेकिन तालिबानियों ने अपने को ताकतवर साबित करने की दिशा में अमेरिका को खुली धमकी दी है. तालिबान ने कहा है कि अगर 31 अगस्त तक सैनिकों की वापसी का काम पूरा नहीं हुआ तो अमेरिका को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. बता दें कि अमेरिका राष्ट्रपति ने पहले सैनिकों की वापसी के लिए 11 सितंबर की तारीख तय की थी जिसे बाद में 31 अगस्त कर दिया गया था.
धमकी देते हुए तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने साफ कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति साफ कर चुके हैं कि सैनिकों की वापसी का काम 31 अगस्त तक पूरा हो जाएगा. ऐसे में उन्हे अपनी बात पर कायम रहना चाहिए. तालिबान ने धमकी दी है कि वह 31 अगस्त के बाद अमेरिका को एक भी दिन का समय नहीं देगा. अगर सैनिकों की वापसी के लिए उससे आगे का समय...
अजमेर। तालिबान के खिलाफ अजमेर दरगाह दीवान सैयद जैनुल आबेदीन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि तालिबान शरीयत के नाम पर आतंक कर इस्लाम को बदनाम कर रहा है। तालिबान की आतंकी और तानाशाही हरकतों से दुनिया में इस्लाम के प्रति दुर्भावना फैलाई जा रही है।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान क्रूर तालिबान शासकों के हाथ आ गया है। इसके साथ ही इस देश में भारी तबाही, औरतों पर बंदिशें और मामूली अपराधियों को अंग-भंग कर देने का शासन शुरू हो गया। शरीयत के कानून के नाम पर यह सब करना इस्लाम में अपराध है। इसका समर्थन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी देश अफगानिस्तान में क्या चल रहा है, यह हम सभी के लिए एक सबक है। हमें राष्ट्र हित को हमेशा ऊपर रखना चाहिए। हमारा पहला कर्तव्य हमारे देश को बचाना, देश में एकता और अमन कायम रखना होना चाहिए। बाद में हमें अपने बारे में सोचना चाहिए।...
जयपुर। तालिबान के खिलाफ पूरी दुनिया में नाराजगी देखने को मिल रही है। अब भारत में भी तालिबान के खिलाफ विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं। इसी कड़ी में राजस्थान की राजधानी जयपुर में डीएम ऑफिस के बाहर जन समस्या निवारण मंच के कार्यकर्ताओं ने तालिबान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही इस पूरे मामले में अमेरिका के सुस्त और लापरवाहपूर्ण रवैये को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन की निंदा भी की गई।
तालिबान द्वारा महिलाओं और बच्चों पर हो रहे जुल्मों के खिलाफ कलेक्ट्रेट के बाहर काली पट्टियां बांधकर विरोध जताया गया। जन समस्या निवारण मंच के अध्यक्ष सूरज सोनी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन की बदली हुई नीतियों के कारण आज अफगानिस्तान की आम जनता नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर है। इसी विषय पर ध्यान आकर्षित करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिला कलेक्ट्रेट में एडीएम शंकर लाल सैनी को म...
एक ओर जहां कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए दुनिया भर में लंबी कतारें देखी जा रही है और लोग आंख बंद करके मेडिकल स्टाफ के भरोसे यह वैक्सीन लगवा रहे हैं वहीं दूसरी ओर जर्मनी में एक अजीब ही मामला सामने आया है. जहां कोरोना वैक्सीन के प्रति एक नर्स में इतनी नफरत थी कि उसने कोरोना वैक्सीन तो लगाई ही नहीं बल्कि उसकी जगह नमक के पानी की वैक्सीन लगा दी. यह कोई मजाक नहीं है बल्कि सच है. जर्मनी (Germany) के रेड क्रॉस अस्पताल (Red Cross Hospital) का यह मामला है.
यहां एक नर्स लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करते हुए इस कारनामे को अंजाम दिया. इस नर्स को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) से इतनी नफरत थी कि उसने करीब 8 हजार 6 सौ लोगों को वैक्सीन की जगह सलाइन सॉल्यूशन (Vaccine Solution) का इंजेक्शन लगा दिया. पर जैसे ही इसका खुलासा हुआ तो अस्पताल से इंजेक्शन लगवाने वाले लोगों के होश उड़ गए.
उधर अस्पताल ने इस म...
बिजिंग. कोरोना वायरस ने एक बार फिर चीन की नींद उड़ा दी है. जिस कोरोना को लेकर चीन निश्चिंत हो चुका था कि वो कोरोना से मुक्त हो चुका है वहां एक बार फिर हालात बिगड़ने शुरू हो गए हैं. कोरोना वायरस के डेल्टा वैरियंट ने अचानक ऐसा गदर मचाया है कि फिर से चीन में लॉकडाउन करना पड़ रहा है. कोरोना वायरस के अत्यधिक संक्रामक डेल्टा वैरियंट के मामले बढ़ने के कारण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया के अलावा दुनिया के अन्य कई देशों में फिर से पाबंदियों को सख्त किया जा रहा है. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस प्रकोप से निपटन के लिए तुरंत ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी चीन में फिर से लॉकडाउन की रणनीति को अपनाना शुरू कर चुकी है. इसी के तहत 15 लाख की आबादी वाले शहर में आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, केवल जरूरी सेवाएं ही चालू रखी गई हैं. उड़ानों को रद्द कर दिया गया. व्यापक स्तर ...
नई दिल्ली। भारत आए एंटनी ब्लिंकन ने बुधवार को प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री, NSA सहित कई महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात की। ब्लिंकन तिब्बत के धर्म गुरु दलाई लामा के प्रतिनिधि मंडल से भी मिले। उन्होंने क्वाड, अफगानिस्तान से लेकर वैक्सीन तक हर मुद्दे पर अमेरिका की नीति को सामने रखा। अमेरिकी विदेश मंत्री का पद संभालने के बाद पहली बार एंटनी भारत आए।
बुधवार शाम ब्लिंकन ने पीएम मोदी से मुलाकात की और डिफेंस, ट्रेड, इंवेस्टमेंट, क्लाइमेट चैंज जैसे मुद्दों पर मिलकर काम करने की इच्छा जताई।
उधर ब्लिंकन से मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा- "एंटनी ब्लिंकन से मिलकर अच्छा लगा। भारत और अमेरिका के रिश्ते मजबूत करने के लिए उठाए जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के कदमों का मैं सवागत करता हूं। दोनों देशों के संबंध साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित हैं।" अफगानिस्तान ...
नई दिल्ली. एक ओर भारत और चीन के बीच सीमा विवाद चल रहा है दूसरी तरफ इस तनाव के बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तिब्बत का अप्रत्याशित दौरा कर सबको चौंका दिया. वर्ष 2011 में जब से शी जिनपिंग ने सत्ता संभाली है तब से जिनपिंग का यह पहला तिब्बत दौरा बताया जा रहा है. भारत के लिए यह दौरा इस लिहाज से भी महत्वूपर्ण है क्योंकि शी जिनपिंग ब्रह्मपुत्र नदी को भी देखने गए जिस पर चीन दुनिया का सबसे विशाल बांध बना रहा है, जबकि दूसरी तरफ भारत इसका विरोध कर रहा है.
ताजिकिस्तान ने युद्ध की तैयारी को मजबूत करने के लिए देश के इतिहास का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास
चीनी सरकारी एजेंसी शिन्हुआ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शी जिनपिंग ने भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य से सटे चीन के न्यिंगची शहर का दौरा किया जो तिब्बत का भाग है. यह दौरान बुधवार का बता...
काबुल. एक बार फिर अफगानिस्तान में तालिबान राज की बढ़ती आहट ने चिंता बढा दी है. इस बीच ताजिकिस्तान हर तरह से युद्ध के लिए तैयार रहना चाहता है. इसी तैयारी को मजबूत करने के लिए ताजिकिस्तान ने देश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास किया. अफगानिस्तान में तालिबान की लगातार बढती आतंकी गतिविधियों के बीच ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली राखमोन के आदेशों पर आज सुबह ही 2,30,000 सदस्यों वाली सेना को अलर्ट कर दिया गया है. इसके साथ ही ताजिकिस्तान ने अफगान सीमा पर 20 हजार अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती कर दी है.
बताया जा रहा है कि सेना की यह तैयारियां सोवियत संघ से अलग हुए इस देश में करीब 30 साल के इतिहास में सबसे बड़ी हैं. जिसका प्रसारण भी स्थानीय सरकारी टीवी चैनल पर किया गया. इस अभ्यास में ताजिक जमीनी सेना, हवाई और तोपखाने के हथियार...