जयपुर। जयपुर। राजस्थान के विधानसभा चुनावों में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सीनियर आईएएस प्रवीण गुप्ता के निर्देशन में एक के बाद एक सख्त एक्शन लिए जा रहे हैं। यही कारण है कि राजस्थान में आचार संहिता लगने के बाद अब तक करीब 500 करोड़ की अवैध नकदी और अवैध सामग्री जब्त की जा चुकी है। जो राजस्थान के चुनावी इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी सीजर की कार्रवाई है। आलम यह है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता चाहते हैं कि निष्पक्ष, भयमुक्त और धनबल मुक्त वातावरण में चुनाव हों इस लिहाज से खुद दिन रात हर जिले में नजर रखे हुए है। बताया जा रहा है कि उनकी स्वयं के स्तर पर तैयार एक स्पेशल विंग भी खूफिया तंत्र की तरह लगातार गुप्त सूचनाएं उन्हें उपलब्ध करा रही हैं। सोर्स का इस्तेमाल कर विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं। लापरवाही बरतने पर अधिकारियों और कार्मिकों के खिलाफ भी तुरंत एक्शन लिया जा रहा...
राजस्थान कांग्रेस ने आखिरकार नामांकन की आखरी तारीख से एक दिन पहले बचे हुए 21 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर ही दी। इस लिस्ट में शांति धारीवाल का नाम भी आ गया है। घोषित उम्मीदवारों में सबसे चौंकाने वाला नाम एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी का है जो लम्बे समय से फलोदी से टिकट मांग रहे थे, लेकिन उन्हें कांग्रेस ने झोटवाड़ा से उम्मीदवार बनाया है।
उधर एक तरफ शांति धारीवाल को टिकट नहीं देने के चर्चे थे लेकिन अंतिम समय में सीएम अशोक गहलोत की मजबूत पैरवी के बाद कोटा उत्तर से कांग्रेस का उम्मीदवार बनने में सफल हो गए। वहीं भारी विरोध के बावजूद मंत्री जाहिदा खान कमान से कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी। वेद प्रकाश सोलंकी भी चाकसू से टिकट प्राप्त करने में सफल हो गए हैं। पूर्व मंत्री हरेंद्र मिर्धा अब पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा के सामने नागौर से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। वहीं लंबी मशक्क...
भारत और श्रीलंका की नौसेनाओं तथा तटरक्षकों के प्रतिनिधियों के बीच वार्षिक आईएमबीएल बैठक का 33वां संस्करण शुक्रवार को आईएनएस सुमित्रा पर पाक खाड़ी में प्वाइंट कैलिमेरे के पास भारत-श्रीलंका समुद्री सीमा रेखा पर आयोजित किया गया था। दोनों देशों के समकक्षों के बीच परस्पर बातचीत दोनों देशों की नौसेनाओं और सीजी के लिए प्रचालनों में सहयोगों और तालमेल को और अधिक बढ़ाने के लिए एक मंच के रूप में काम करती है।
श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व श्रीलंका नौसेना के उत्तर मध्य नौसेना क्षेत्र (एनसीएनए) के कमांडर आरएडीएम बीएकेएस बानागोडा ने किया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व तमिलनाडु और पुडुचेरी नौसेना क्षेत्र (एफओटीएनए) के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग आरएडीएम रवि कुमार ढींगरा ने किया।
तटरक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय (पूर्व) के प्रतिनिधि, कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के रक्षा सलाहकार और दोनों देशों के अन्य व...
‘आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ' संदेश के साथ देश भर के 11 शहरों में राष्ट्रव्यापी बाइकर्स रैलियां आयोजित की जा रही हैं। ये रैलियां 5 नवंबर, 2023 को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक विभिन्न शहरों में निर्धारित की गई हैं। इन रैलियों का मुख्य उद्देश्य देश भर के युवाओं को आयुर्वेद दिवस के वैश्विक संदेश ‘आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ' से जोड़ना और आयुर्वेद की समृद्ध विरासत और सार्वजनिक कल्याण के लिए आयुर्वेद के समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है।
केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (CARI) दिल्ली और पटियाला, राष्ट्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (RARI) लखनऊ, नागपुर, जयपुर, विजयवाड़ा, तिरुवनंतपुरम और अहमदाबाद में, डॉ. ए. लक्ष्मीपति राष्ट्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान और कैप्टन श्रीनिवास मूर्ति केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, चेन्नई और एनआई...
जल जीवन मिशन में हुए घोटाले के मामले में एसीएस सुबोध अग्रवाल सहित कई लोगों के ठिकानों पर ईडी के छापे
जयपुर. जल जीवन मिशन के तहत भ्रष्टाचार के मामले में लगातार राजस्थान में ईडी सक्रिय है। राजस्थान में ईडी ने जहां पहले कई ठेकेदारों और जलदाय मंत्री महेश जोशी के करीबीयों पर छापे मारे थे वहीं अब विभाग के सीनियर अफसर रहे सुबोध अग्रवाल भी निशाने पर आ गए हैं। हालांकि यह बात पहले ही साफ थी कि मामले में सुबोध अग्रवाल से जरूर पूछताछ होगी। प्रवर्तन निदेशालय ने कथित जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले की जांच के तहत शुक्रवार को राजस्थान में भारतीय प्रशासिनक सेवा वरिष्ठ अधिकारी सुबोध अग्रवाल के परिसरों सहित कई स्थानों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीएचईडी में अतिरिक्त मुख्य सचिव रहते हुए सुबोध अग्रवाल पर भी इस भ्रष्टाचार की आंच आई है। उनके परिसर सहित दौसा और राज्य...
राजस्थान में बीजेपी ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। 58 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान इसमें किया गया है। मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी सूची में सादुलशहर से गुरवीर सिंह बराड़, करणपुर से सुरेंद्रपाल सिंह टीटी, सूरतगढ़ से रामप्रताप कासनियां, खाजूवाला से डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, कोलायत से पूनम कंवर भाटी, सादुलपुर से सुमित्रा पूनिया, पिलानी से राजेश दहिया, खेतड़ी से धर्मपाल गुर्जर, सीकर से रतनलाल जलधारी, खाण्डेला से सुभाष मील, विराटनगर से कुलदीप धनखड, जमवारामगढ़ से महेंद्रपाल मीणा, हवा महल से बाल मुकुंद शर्मा, किशनगढ़ बास से रामहेत सिंह जाटव, बहरोड़ से जसवंत सिंह यादव, रामगढ़ से जय आहूजा, राजगढ़.लक्ष्मणगढ़ से बन्नाराम मीणा, कठूमर से रमेश खिंची, कामां से नाक्षम चौधरी, नदबई से जगत सिंह, बयाना से बच्चू सिंह बंशीलाल, बसेड़ी से सुखराम कोली, करौली से दर्शन सिंह गुर्जर, सरदारपुरा से डॉ. महेंद...
जयपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने 7 नवंबर को सुबह 7 बजे से लेकर 30 नवंबर की शाम 6.30 बजे तक के लिए एक्जिट पोल पर रोक लगा दी है। इस दौरान राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, मिजोरम, तेलंगाना और नगालैंड के तापी विधानसभा क्षेत्र में एक्जिट पोल का प्रकाशन और प्रसारण प्रतिबंधित रहेगा।
भारत निर्वाचन आयोग से मिले निर्देशों के अनुसार राजस्थान सहित अन्य चुनाव वाले राज्यों में मतदान से 48 घंटे पूर्व ओपिनियन पोल या अन्य पोल सर्वे के प्रसारण पर प्रतिबंध रहेगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि अधिसूचना के अनुसार एग्जिट पोल करना और एग्जिट पोल के परिणामों को समाचार पत्रों में प्रकाशित या इलेक्ट्रोनिक मीडिया के माध्यम से प्रसारित करना अथवा अन्य किसी तरीके से प्रचार-प्रसार करने पर भी पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।
उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रोनिक मीडिया में किसी ओपिनियन पोल ...
जयपुर। आमजन को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह के निर्देशन में प्रदेशभर में मिलावटी पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रदेशभर में खाद्य पदार्थ बनाने वाली फैक्ट्रियों एवं प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के सेम्पल लिए जा रहे हैं। सेम्पलों के अमानक पाये जाने पर फूड सेफ्टी एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त शिवप्रसाद नकाते ने बताया कि त्योहारी सीजन के कारण प्रदेशभर में मिलावट के खिलाफ अभियान के तहत सघनता से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि दीपावली तथा शादी समारोह के सीजन को देखते हुए मंगलवार सुबह जयपुर जिले में चौमूं तहसील के चीथवाड़ी में 11 मावा फैक्ट्रियों पर छापा मारकर सेम्पल लिए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ज...
वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान (28.10.23 तक) देश में कोयले के उत्पादन में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 12.81 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। सीआईएल की वृद्धि दर की प्रतिशतता 11.90 प्रतिशत, एससीसीएल की 7.82 प्रतिशत और कैप्टिव एवं वाणिज्यिक खदानों की वृद्धि दर 20.94 प्रतिशत है। कोयले की कुल आपूर्ति में 11.70 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है और विद्युत क्षेत्र को की गई आपूर्ति में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 7.87 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
कोयला मंत्रालय ने ईसीएल, बीसीसीएल, सीसीएल और डब्ल्यूसीएल जैसी उन कोयला कंपनियों में कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं, जहां रेलवे (कमीशन किए गए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर सहित) के अपेक्षाकृत बेहतर निकासी संबंधी लॉजिस्टिक्स उपलब्ध हैं। ईसीएल, बीसीसीएल, सीसीएल और डब्ल्यूसीएल के कोयले के उत्पादन म...
एएफएमएस (सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा) ने अपनी उपलब्धियों की शृंखला में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ ली है। सेना अस्पताल (रिसर्च एंड रेफरल), दिल्ली छवानी, नई दिल्ली में बाल चिकित्सा कार्डियोलॉजी टीम ने जन्मजात हृदय से पीड़ित दो और बच्चों में कार्डियक (फुफ्फुसीय) वाल्व का दोष, कमर में एक छोटे से 'निक' के माध्यम से गैर-सर्जिकल ट्रांसकैथेटर प्रत्यारोपण किया। यह लड़की, जिसकी उम्र 8 वर्ष है और वजन मात्र 28 किलोग्राम है, देश में विशेष रूप से सरकारी क्षेत्र में इस गैर-सर्जिकल वाल्व प्रत्यारोपण से गुजरने वाली सबसे छोटी और कम उम्र की बच्ची है।
यह जटिल उन्नत प्रक्रिया लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह, महानिदेशक, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (डीजीएएफएमएस), जो सशस्त्र बलों के सबसे वरिष्ठ सेवारत बाल रोग विशेषज्ञ हैं, लेफ्टिनेंट जनरल अरिंदम चटर्जी, डीजीएमएस (सेना) और लेफ्टिनेंट जनरल अजित नीलकांतन, कमांडेंट...