शिमला. कांग्रेस के दिग्गज नेता और हिमाचल प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री (Chief Minister) रहे वीरभद्र सिंह का निधन हो गया है. लंबी बीमारी के बाद शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में बुधवार तड़के करीब 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, शिमला के चिकित्सा अधीक्षक डॉ जनक राज ने कहा कि 'वे हमारे संस्थान में 30 अप्रैल को भर्ती हुए थे, 2 दिन पहले उनकी तबीयत ज़्यादा खराब हुई और आज सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे कोविड से रिकवर कर गए थे, परन्तु पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन से जूझ रहे थे.'
उधर निधन के बाद हिमाचल में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है.