कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए हुआ अनूठा हेयर डोनेशन प्रोग्राम, देशभर में कैंसर पीड़ित बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कवायद


: 78 डोनर्स ने उत्साह के साथ किया हेयर डोनेशन

: पोद्दार इंटरनेशनल कॉलेज और इन्वेन्टिव हेल्पिंग हैंड सोसायटी ने इंडिया हेल्थ मैगज़ीन और मैक स्टूडियो के सहयोग से किया आयोजन

: हिमांशी गहलोत ने की डोनर्स की हौसला अफजाई

जयपुर। गिव हेयर-जॉय-होप फॉर कैंसर सर्वाइवर्स मिशन के तहत पोद्दार इंटरनेशनल कॉलेज में हेयर डोनेशन कैम्प का भव्य आयोजन हुआ. पोद्दार इंटरनेशल कॉलेज और इन्वेन्टिव हेल्पिंग हैंड सोसायटी द्वारा इंडिया हेल्थ और मैक स्टूडियो के सहयोग से यह हेयर डोनेशन कार्यक्रम का आयोजित किया गया . इस हेयर डोनेशन में ना सिर्फ स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट्स बल्कि हर उम्र की बच्चियों और महिलाओं ने स्वेच्छा से अपने हेयर डोनेट किए.

इन्वेन्टिव हेल्पिंग हैंड सोसायटी की डायरेक्टर हिमांशी गहलोत ने बताया कि इस कार्यक्रम में 78 डोनर्स कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए आगे आए, यह खुशी की बात है। पोद्दार कॉलेज, इंडिया हेल्थ, मैक स्टूडियो ने इन्वेन्टिव हेल्पिंग हैंड सोसायटी के साथ यह काफी सराहनीय प्रयास किया। प्रोग्राम का मकसद कैंसर सर्वाइवर्स के लिए खासतौर पर छोटे और गरीब बच्चों के लिए हेयर डोनेट करना है ताकि इन बालों से हेयर विग बनाकर उन्हें अपने चेहरे की खुबसूरती के साथ खोई हुई मुस्कान फिर से लौटाने में मदद की जा सके.

कार्यक्रम का आगाज 5 साल की लिटिल हेयर डोनर आद्विका जगरिया की संगीतमय प्रस्तुति के साथ किया गया जिसने लाईव हेयर डोनेट कर लोगों को हेयर डोनेशन का संदेश दिया। इसके अलावा पोद्दार इंटरनेशनल कॉलेज के थियेटर ग्रुप के 17 स्टूडेंट्स द्वारा हेयर डोनेशन अवेयरनेस पर एक मार्मिक शॉर्ट प्ले का मंचन किया। यह प्ले मशहूर रंगकर्मी दीपक पारीक द्वारा निर्देशित और सौरभ जैन द्वारा लिखा गया.कार्यक्रम में ममता पारीक ने बेहतरीन मंच संचालन किया.

मंच पर प्रस्तुतियों की श्रृंखला में पोद्दार कॉलेज के स्टूडेंट्स द्वार एक मानवीय संगीतमय नृत्य प्रस्तुति भी दी गई. इस एक दिवसीय हेयर डोनेशन प्रोग्राम में इन्वेटिव हेल्पिंग हैंड सोसायटी की डारेक्टर हिमांशी गहलोत मुख्य अतिथि के तौर शामिल हुईं। कार्यक्रम में हौसला अफजाई के लिए बतौर विशेष अथिति IAS रामवतार मीना, अलंकार फार्म्स की फाउंडर टीना कटारिया मिर्धा, इंडिया हेल्थ के नेशनल एडिटर आलोक शर्मा भी मौजूद रहे. इस दौरान पोद्दार ग्रुप के चेयरमैन आनन्द पोद्दार और डायरेक्टर रूपल पोद्दार ने अतिथियों का स्वागत किया और हेयर डोनर्स को प्रशंसा पत्र भी प्रदान किए.

इन्वेन्टिव हैल्पिंग हैंड सोसायटी की ओर से भी डोनर्स को सर्टिफिकेट दिए गए. डोनर्स को हेयर डोनेट करने के बाद अपनी पंसद का हेयर स्टाईल मैक स्टूडियो द्वारा ऑन द स्पॉट निशुल्क दिया गया.

हिमांशी गहलोत ने इस आयोजन के सफल कॉर्डिनेशन के लिए श्वेता शर्मा और मैक स्टूडियो की टीम के लीडर काजल जैमन, धीरज जैमन को बधाई दी और भविष्य में भी समाज की बेहतरी के लिए ऐसे आयोजनों की महत्ता बताई.