एक साथ एक ही परिवार की तीन बहुओं ने अपने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या 



जयपुर. दूदू इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक साथ पांच शव मिलने से सनसनी फैल गई। सभी शवों की पहचान हो गई है और घरवालों को सूचना दी गई है। बता दें कि शनिवार सुबह जयपुर के दूदू में तीन महिलाओं व दो बच्चों के शव मिलने की जानकारी पुलिस को मिली थी। गांववालों ने बताया कि कुएं में मिले सभी शवों का संबंध दूदू से ही है। इनमें तीन सगी बहनें और उनके दो बच्चे हैं। गांववालों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। तीनों बहनें दूदू कस्बे के मीणा मोहल्ले की रहने वाली थीं। सुबह दूदू से 2 किलोमीटर दूर नरैना रोड पर कुएं में शव मिले हैं। लोगों का कहना है कि तीनों बहनों ने बच्चों को मारकर खुद सुसाइड कर लिया। उन्होंने ऐसे क्यों किया इसकी जानकारी किसी को नहीं है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे सुसाइड केस मान रही है। 

दूदू पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले दोपहर में कालू देवी (27), ममता मीणा (23), कमलेश मीणा (20) घर से गायब हो गई थीं। उनके साथ चार साल का बेटा हर्षित और 20 दिन का दूसरा बच्चा भी गायब था। ये सभी 25 मई को बाजार जाने का कहकर घर से निकली थीं। शाम तक सब नहीं लौटे तो परिवार ने तलाश शुरू कर दी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जिस पर पूरा गांव और पुलिस इनकी तलाश में जुटे थे और खोज में लगे थे कि आखिर अचानक ऐसा कैसे हो गया। पर जैसे ही शव मिले, पूरे गांव में सनसनी फैल गई। वास्तविक तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।