राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी IAS प्रवीण गुप्ता के नवाचारों का देशभर में हो रहा अनुसरण, भारत निर्वाचन आयोग से मिला प्रशंसा पत्र


नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान के निर्वाचन विभाग को बेहतरीन कार्य के लिए सराहा गया है। खासकर विभाग के मुखिया मुख्य निर्वाचन अधिकारी आईएएस प्रवीण गुप्ता के नवाचारों और वर्किंग स्टाइल की भारत निर्वाचन आयोग ने जमकर तारीफ की है।

दरअसल राजनेतिक दलों की इलेक्शन प्लानिंग के बारे में तो हम अक्सर सुनते हैं, लेकिन राजस्थान में इलेक्शन कमिशन का बूथ मैनेजमेंट भी देश में मिसाल बना है। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने राजस्थान में चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर प्रवीण गुप्ता को पत्र लिख राजस्थान में हो रहे नवाचारों की प्रशंसा की है।

उन्होंने प्रशंसा पत्र में कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता के प्रयासों से बूथ लेवल ऑफिसर अब निर्वाचन आयोग और आमजन में बेहतर संवाद स्थापित कायम कर पाया है। राजस्थान में कुछ समय पूर्व हुए उप चुनावों में आधुनिक तकनीकी माध्यमों और मौजूदा संसाधनों के समन्वय से एक प्रभावी तंत्र स्थापित किया था। इन प्रयासों से नागरिकों और निर्वाचन आयोग के मध्य अधिक सहयोग संभव हों सका तथा पारदर्शी प्रक्रिया से निष्पक्ष चुनाव संपन्न हुए। आज राजस्थान में हुई इस पहल का अनुसरण निर्वाचन आयोग द्वारा पूरे देश में किया जा रहा है। इनके द्वारा स्थापित प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कार्यप्रणाली से विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया और अधिक सक्षम बनी है।

IAS praveen gupta

 

हालांकि यह पत्र चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने 14 मई, 2022 की लिखा था जो हाल में राजस्थान सरकार को डाक के माध्यम से प्राप्त हुआ। 

बता दें कि आईएएस प्रवीण गुप्ता एक लंबा प्रशासनिक अनुभव रखने वाले राजस्थान कैडर के सीनियर आईएएस ऑफिसर हैं। राजस्थान सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों का जिम्मा संभाल चुके हैं। उनकी पहचान ब्यूरोक्रेसी और आमजन में एक बोल्ड, रिजल्ट ओरिएंटेड, बेहतरीन निर्णय क्षमता वाले निर्विवाद ऑफिसर के रूप में है।