तालिबान ने अगवा किए गए भारतीयों को पासपोर्ट जांच के बाद किया रिहा


काबुल. तालिबानियों द्वारा अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल में एयरपोर्ट के पास से अगवा किए गए सभी भारतीय अब वापस एयरपोर्ट लौट गए हैं। तालिबान ने सभी को पासपोर्ट की जांच के बाद रिहा कर दिया। अफगानी मीडिया के मुताबिक तालिबानी अपहरणकर्ताओं ने करीब 150 लोगों को पकड़ लिया था और एयरपोर्ट के पास में ही स्थित गैराज में ले गए थे। उनसे कहा गया था कि सभी लोगों को काबुल एयरपोर्ट पर फिर से ले जाया जाएगा। अपहरण किए गए ज्‍यादातर लोग भारतीय थे लेकिन उनके साथ अफगान नागरिक और अफगानिस्‍तान में रहने वाले सिख भी शामिल थे। हालांकि तालिबान ने अफगान मीडिया से बातचीत में भारतीयों के अपहरण की खबर का खंडन किया। बता दें कि इन सभी लोगों का आज सुबह काबुल स्थित हामिद करजई एयरपोर्ट के पास से अपहरण किया गया था।