'आप बताइए कि कानून पर रोक लगाएंगे या नहीं? नहीं तो हम लगा देंगे': SC


नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में चल रहे हैं किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए नाराजगी जाहिर की है. किसान आंदोलन से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा कि 'आप बताइए कि कानून पर रोक लगाएंगे या नहीं? नहीं तो हम लगा देंगे.'

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने एसए बोबडे नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि 'जिस तरह से सरकार इस मामले को हैंडल कर रही है, हम उससे खुश नहीं हैं. हमें पता नहीं कि सरकार कैसे मसले को डील कर रही?' 

बता दें कि किसानों का प्रदर्शन 47 दिनों से जारी है और किसान लगातार कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. इस बीच सरकार और किसान के बीच 8 दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन कृषि कानूनों को लेकर कोई समाधान नहीं निकल पाया है.

ऐसे में इस पूरे मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की. साथ ही कहा कि 'हम एक्सपर्ट कमेटी बनाना चाहते हैं, तब तक सरकार इन कानूनों को रोके वरना हम एक्शन लेंगे.'