आत्मदाह से 90% झुलसे पुजारी के 164 के बयान दर्ज, 7 लोगों के खिलाफ करवाया मुकदमा, सख्त कार्रवाई की उठी मांग


जयपुर। आत्मदाह से 90% झुलसे पुजारी के 164 के बयान दर्ज हो गए हैं। 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि जयपुर शहर में विकास समिति की दबंगई से परेशान होकर मंदिर के पुजारी ने आत्महत्या का प्रयास किया हैं।

मामला राजधानी के मुरलीपुरा थाना इलाके के शंकर विहार विस्तार स्थित लक्ष्मीनारायण विहार मंदिर का है। जहां 60 वर्षीय पुजारी गिर्राज प्रसाद शर्मा ने आत्मदाह कर आत्महत्या का प्रयास किया। ACP झोटवाडा प्रमोद स्वामी के अनुसार घटना सुबह 5:15 बजे से 5:30 के बीच की हैं।

पुजारी ने विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष मूलचंद मान के घर के सामने पेट्रोल की बोतल उडेलकर आग लगा आत्महत्या का प्रयास किया। जिम जा रहे दो युवकों ने आग बुझाने का प्रयास किया और आनन-फ़ानन में गंभीर घायल पुजारी को कांवटिया अस्पताल ले जाया गया। पुलिस को घटना की सूचना जरिये कंट्रोल रूम 6:30 पर मिली। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी अस्पताल एवं घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पुजारी के पर्चा बयान दर्ज कर लिए हैं। बरहाल गंभीर हालत में पुजारी का SMS के बर्न वार्ड में इलाज जारी हैं, जहां हालात गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार पुजारी 90% तक झुलस गया हैं।

अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा हैं। वहीं पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल में SDM व न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के बयान करवाए गए हैं। गौरतलब हैं कि घटना होने के उपरान्त DCP वंदिता राणा व ADCP रामसिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।पुलिस ने बताया कि विकास समिति द्वारा पुजारी को मंदिर से हटाने का दबाव बनाया जा रहा था। विकास समिति ने अलग से मंदिर के बाहर अपना दान-पात्र रख दिया एवं कमरे में कचरापात्र रखकर ताला लगा दिया। उक्त घटना के संबंध में पुजारी की पत्नी चन्द्रकांत ने विकास समिति के 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

मुकदमे में शंकर जोशी,पूर्व अध्यक्ष मूलचंद मान,दिनेश धारीवाल, सांवरमल अग्रवाल, अशोक झालानी, मालीराम स्वामी, रामकिशन व अन्य के खिलाफ आरोप हैं। पुलिस ने नामजद में 3 आरोपी को डिटेन किया जिनसे फिलहाल थाना में पूछताछ चल रही है। परिवार में पुजारी के दो लड़के व 5 लडकियां हैं। पुलिस अन्य फरार चल रहे नामजद की तलाश में जुटी हुई आ रही नजर। एहतियात के तौर पर पुलिस के आलाधिकारी ने 2 SHO घनश्याम सिंह व पन्ना लाल जांगिड को मंदिर की सुरक्षार्थ व परिवार के देखरेख के लिए ड्यूटी पर तैनात किया है।

 

सख्त कार्रवाई की मांग

उधर पुजारी गिर्राज शर्मा के द्वारा खुदकुशी के प्रयास के सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग तेज हो गयी है। गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान के युवा प्रदेश अध्यक्ष पंकज पचलंगिया एडवोकेट ने आज तड़के पुजारी गिर्राज शर्मा के द्वारा व्यथित होकर खुदकुशी के प्रयास मे स्वयं को अग्नि के हवाले करने के प्रकरण की निंदा की है। पंकज पचलंगिया ने दोषियों के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई कर सभी दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है एक पुजारी परिवार संघर्ष कर मंदिर की सेवा पूजा कर अपना जीवन यापन कर रहा है उसे बाहुबली भू माफिया लोग अवैध रूप से कब्जा करने की नियत से प्रताड़ित व पीड़ित करते हैं यह घटना जयपुर की नहीं ऐसी घटना लगातार प्रदेश में बढ़ रही है जिसको सरकार के द्वारा संज्ञान लेकर कार्रवाई की जानी चाहिए मंदिरों में अवैध रूप से समितियां बनाकर मंदिरों पर कब्जा किया जाता है जबकि पुजारी परिवार मंदिर की सेवा पूजा उस के उत्थान के लिए 24 घंटे रहता है इसके पश्चात भी समितियों का कब्जा मंदिर पर पुजारी परिवार को प्रताड़ित किया जाता है जो निंदनीय है।

पंकज पचलंगिया ने बताया कि गौड़ ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी पुजारी गिरिराज शर्मा के परिवार के संपर्क में है। इस प्रकरण में उच्चतम स्तर तक कार्रवाई की जाएगी। पुजारी परिवार को ₹50 लाख मुआवजा देने की मांग की है।