भारत को 7 माह में मिलेगी स्पुतनिक V की 85 करोड़ डोज, पहली वैक्सीन लगी, अगले हफ्ते से आमजन को लगेगी, 995 रु. होगी कीमत


हैदराबाद। इस साल भारत में स्पुतनिक-V के 85 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन का निर्माण किया जाएगा। इतना ही नहीं जल्द स्पुतनिक-V लाइट भी भारत में उपलब्ध होगी। रूस में बनी स्पुतनिक-V वैक्सीन का पहला टीका भारत में शुक्रवार को लगाया गया और अगले हफ्ते से इसकी वैक्सीन की डोज आम लोगों को लगनी शुरू हो जाएगी। इस वैक्सीन की कीमत 995 रु. रखी गई है।

भारत में सबसे पहले डॉ. रेड्डी लोबोरेटरीज के कस्टम फार्मा सर्विस के ग्लोबल हेड दीपक सप्रा ने रूसी स्पूतनिक-V वैक्सीन की पहली खुराक ली।

बता दें कि कोविशील्ड और कोवैक्सीन के बाद कोरोना के खिलाफ जंग में भारत के पास किया तीसरा सबसे बड़ा हथियार होगा।