जोबनेर में SKN काॅलेज ऑफ एग्रीकल्चर की एल्युमिनाई मीट का आयोजन


जयपुर। SKN काॅलेज आफ एग्रीकल्चर, जोबनेर की एल्युमिनाई मीट- 2022 का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम में 1961 से 2022 के काॅलेज पास आउट स्टूडेंट्स और स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान महिला शिक्षा को बढावा देने पर विचार विमर्श और मंथन किया गया। काॅलेज की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई। साथ ही विश्वविद्यालय के विकास के लिए भविष्य में किए जाने वाले आवश्यक कार्यों को मजबूती प्रदान करने के लिए आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करने की रणनीति बनी।

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. जी.एस. संधु, पूर्व वीसी डाॅ. बी.आर. छीपा, प्रवीण सिंह, राजस्थान एसीबी के डीजी बीएल सोनी, डीन डाॅ. ए.के. गुप्ता, आईएएस अखिलेश शर्मा, एसकेएन काॅलेज ऑफ एग्रीकल्चर के एल्युमिनाई कमेटी के प्रसिडेंट एस.एस. मनोहर, टेन मीडिया स्टूडियो के काॅ-फाउण्डर एण्ड एमडी जय प्रकाश महर्षि मौजूद रहे।