गुरुग्राम। सीपीएम नेता सीताराम येचुरी के 35 वर्षीय बेटे आशीष येचुरी का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। सीताराम येचुरी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उनके बड़े बेटे आशीष येचुरी का आज सुबह कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया. आशीष कोरोना वायरस से संक्रमित थे, गुरुग्राम के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. आज सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली. राजस्थान के CM अशोक गहलोत, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर गहरी संवेदना व्यक्त की है.