पंजाब।'हमने मोहाली में हुए विक्की मिद्दूखेड़ा भाई के मर्डर का बदला लिया है. सिद्धू मूसेवाला की हत्या कोई पब्लिसिटी स्टंट या फिरौती के मकसद नहीं की गई है. हमारा मकसद सिर्फ बदला लेना था. यह बात जग जाहिर है कि सिद्धू मूसेवाला ने ही हमारे भाई विक्की मिद्दूखेड़ा की हत्या करवाई थी. उस मामले में जो भी शूटर पकड़े गए थे उन्होंने कबूला था कि इसने ही (सिद्धू मूसेवाला ने ही) उन्हें रहने के लिए जगह दी थी. दिल्ली पुलिस ने भी मीडिया के सामने उसका नाम रखा था. फिर भी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, हमने इन्तजार भी किया कि पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई करे, लेकिन जब कुछ नहीं हुआ तो फिर हमने उसको मारा.'
यह दावा एक शख्स ने किया है जो खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भांजा सचिन विश्नोई बता रहा है। सचिन ने दावा किया है कि मूसेवाला की हत्या सिर्फ उनके साथियों की हत्या के बदले में की गई थी। इसका मकसद कोई पब्लिसिटी स्टंट या फिरौती नहीं था। सचिन ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में और कुछ और लोगों की भी हत्या की जाएगी।