नहीं रहीं देश की `शूटर दादी` Chandro Tomer, कोरोना ने ली जान


शूटर दादी के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर का कोरोना से निधन हो गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शूटर दादी (चंद्रो तोमर) 89 वर्ष की थी वो अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में रहती थीं. 

राष्ट्रीय स्तर पर 50 से अधिक पदक जीतकर कामयाबी हासिल करने वाली शूटर दादी को कुछ दिन पहले ही उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गई थी। शूटर दादी चन्द्रो की मेडिकल कॉलेज में आज दोपहर उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है।

मेडिकल के कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ. धीरज बालियान ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले वह आनंद अस्पताल में भर्ती थी। हालत बिगड़ने पर गुरुवार रात सात बजे उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था। बहरहाल उनके निधन पर शोक की लहर है।