रिपब्लिक टीवी के प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार अर्णब गोस्वामी गिरफ्तार


मुम्बई. रिपब्लिक टीवी के प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार अर्णब गोस्वामी और महाराष्ट्र सरकार के बीच बढ़े विवाद का नतीजा यह निकला है कि अरनब गोस्वामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एक के बाद एक महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस पर अर्नब गोस्वामी की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के बीच में बुधवार सुबह गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई.

मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को 2018 में एक मां-बेटे को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तता किया है. उधर अर्नब का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की. उन्हें दवा तक नहीं लेने दी गई. रिपब्लिक टीवी ने अर्नब के घर के लाइव फुटेज भी दिखाए, जिसमें पुलिस और अर्नब के बीच झड़प होती दिख रही है. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अर्नब और रिपब्लिक टीवी मुंबई पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते रहे हैं.

 

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर कहा कि'मुंबई में प्रेस-पत्रकारिता पर जो हमला हुआ है वह निंदनीय, यह इमरजेंसी की तरह ही महाराष्ट्र सरकार की कार्यवाही है, हम इसकी भर्त्सना करते हैं'.