Russia Ukraine war: रूस और यूक्रेन के वॉर में दोनों ही देशों को बड़ा नुकसान हो रहा है। सबसे ज्यादा बर्बादी यूक्रेन में हुई है। दुनिया के सबसे बड़े विमान को रूस के सैनिकों ने कीव के पास एक हवाई क्षेत्र में नष्ट कर दिया है। खुद यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने रविवार को इस संबंध में जानकारी दी, दुख जताते हुए उन्होंने बताया कि मॉस्को ने चौथे दिन भी अपने पड़ोसी पर हमला जारी रखा और काफी नुकसान पहुंचाया और AN-225 'Mriya' जिसे (Mriya) यूक्रेन में 'ड्रीम' कहा जाता है को नष्ट कर दिया। यूक्रेनी एयरोनॉटिक्स कंपनी एंटोनोव ने यह विमान बनाया था।
इसकी गिनती दुनिया के सबसे बड़े कार्गो विमान के रूप में होती थी। यह विमान रूसी गोलाबारी के कारण कीव के बाहर होस्टोमेल हवाई अड्डे पर कथित तौर पर जला दिया गया। उधर भारत में भी सोशल मीडिया यूज़र्स लगातार इस विमान के नष्ट होने पर दुख जता रहे हैं और ऐसी सम्पतियों को युध्द के दौरान नष्ठ ना होने से बचाने की अपील कर रहे हैं।