देशभर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, राजपथ के आसमान पर दिखी भारतीय वायु सेना की ताकत


Republic Day 2022: भारत में 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. देशभर में जश्न मनाया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीद हुए करीब 26000 जवानों को नमन भी किया. वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के राजपथ पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया. इसके बाद राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी के बाद परेड की शुरुआत हुई.


इस दौरान 'बाज' फॉर्मेशन का कॉकपिट व्यू का शानदार नजारा देखने को मिला. एक राफेल, दो जगुआर, दो मिग-29 यूपीजी, दो सुखोई-30 एमआई विमान सहित, 7 एयरक्राफ्ट ने 'एरोहेड' फॉर्मेशन में 300 मीटर एओएल पर उड़ान भरी.

गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी और एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने लिखा “आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद!”