अगर मस्जिदों में लाउडस्पीकर बजने से नहीं रोके गए तो मस्जिदों के बाहर अधिक मात्रा में हनुमान चालीसा के स्पीकर बजने लगेंगे: राज ठाकरे


मुम्बई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने राज्य सरकार से मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग करते हुए कहा कि “मस्जिदों में लाउडस्पीकर इतनी अधिक मात्रा में क्यों बजाए जाते हैं? अगर इसे नहीं रोका गया तो मस्जिदों के बाहर अधिक मात्रा में हनुमान चालीसा के स्पीकर बजने लगेंगे।'' उन्होंने कहा, "मैं प्रार्थना या किसी विशेष धर्म के खिलाफ नहीं हूं। मुझे अपने धर्म पर गर्व है।"

मुंबई में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजठाकरे ने आगे कहा कि वह किसी विशेष धर्म की प्रार्थना के खिलाफ नहीं है, लेकिन उन्हें सिर्फ अपने धर्म पर ही गर्व है. बता दें कि राज ठाकरे का बयान ऐसे समय में आया है जब मुस्लिम समुदाय का सबसे पाक माने जाने वाला महीना रमजान चल रहा है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर भी हमला बोला और उन पर ‘समय-समय पर जाति का मुद्दा उठाने और समाज को बांटने’ का आरोप लगाया.