महंगाई की मार के बीच चार माह में चौथी बार कमर्शियल गैस सिलेण्डर के दामों में कमी लाई राहत


नई दिल्ली। महंगाई की मार के बीच अब राहत की भी खबरें आने लगी है। लगातार बढती महंगाई के दौर में एलपीजी सिलेंडर को लेकर राहत की खबर है। तेल और गैस कंपनियों ने गैस की कीमतों में रिव्यू करते हुए कॉमर्शियल उपयोग के सिलेंडर की कीमतों को कम कर आमजन को राहत दी है। और नई कीमत पर अब लोगों को सिलेंडर मिलने भी लगा है। बड़ी बात यह है कि पिछले चार महीनों में ये चौथी बार है कि जब कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों को कम किया है। पर घरेलु गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं है। गौर करने वाली बात है कि पिछले चार माह की रिपोर्ट देखे तो कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में तो कोई बदलाव नहीं किया। पर कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया गया है। 4 महीने के अंदर कॉमर्शियल सिलेंडर पर 275 रुपए कम हुए हैं जो कमर्शियल गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत कही जा सकती है। बता देें कि 6 जुलाई को 14.2 किलोग्राम वजन वाले घरेलू गैस गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई थी. इससे पहले, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 19 मई 2022 को बदलाव किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस वर्तमान में 1053 रुपये प्रति यूनिट है। इसके अलावा कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर क्रमशः 1079, 1052, और 1068 रुपये पर बिक रहा है।