राजस्थान में एक और रिश्वतखोर RAS अधिकारी ट्रैप


बाड़मेर. राजस्थान में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। हाल ही में दोसा में दो एसडीएम रिश्वत लेते गिरफ्तार किए जाने के बाद में राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। और एक भ्रष्टाचारी आरएएस अधिकारी को ₹10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया है। ACB DG बीएल सोनी के निर्देश पर ADG दिनेश एमएन के निर्देशन में यह पूरी कार्रवाई की गई है। बाड़मेर उपखंड गुडामलानी में कार्यरत उपखंड अधिकारी सुनील कुमार (RAS) और उनका ड्राइवर दुर्गाराम 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। राजस्व आवेदन पर अस्थाई निषेधाज्ञा जारी करने के लिए यह रिश्वत मांगी गई थी।