भाजपा विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज


उदयपुर. भाजपा के गोगुंदा से विधायक गोगुन्दा विधायक प्रतापलाल भील के विरुद्ध थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। एक महिला का आरोप है कि विधायक ने उनसे शादी के वादे किए, शादी का लगातार झांसा देते रहे और इस दौरान उनका देह शोषण करते रहे। शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के नाम पर यह केस दर्ज किया गया है। महिला के मुताबिक वह विधायक प्रतापलाल से तीन-चार साल पहले एक सामाजिक आयोजन में मिली थी। उसके बाद जान पहचान हुई और विधायक ने मेलजाेेल बढ़ाया। इसके बाद विधायक ने उनको शादी करने की बात कही। और लगातार उनसे शारीरिक संबंध बनाते रहे। विधायक ने उदयपुर के सुखेर स्थित एक फ्लैट में और नीमच में महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। यह सब तब हुआ जब विधायक लगातार यह बात कह रहे थे कि वह महिला से शादी करेंगे लेकिन बाद में वह इस वादे से मुकरते गए। केस को लेकर महिला आईजी सत्यवीर सिंह के समक्ष पेश हुई। हालांकि बताया जाता है कि महिला शादीशुदा है। मामले की जांच सीआईडी सीबी करेगी। उधर विधायक का कहना है कि 'मुझे केस के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता।' बता दें कि यह वही विधायक हैं दो साल पहले दसवीं की परीक्षा देकर चर्चा के आए थे।