कोरोना संकट काल में काट गया राजस्थान सरकार के कार्मिकों का 1600 करोड़ का वेतन जारी


जयपुर। राजस्थान सरकार ने कोरोना संकट काल के दौरान सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों का स्थगित किया गया वेतन फिर से जारी कर दिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में अपने बजट भाषण में घोषणा की थी। जिस पर मुख्यमंत्री के निर्देशों की पालना करते हुए राजस्थान सरकार के वित्त विभाग ने 1600 करोड रुपए की राशि जारी कर दी। साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना संकट काल के दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों की ओर से दिए गए इस सहयोग के लिए आभार भी जताया। उधर राजस्थान सरकार की इस पहल का राजस्थान के विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया है। और मुख्यमंत्री का आभार भी जताया है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि इस तरह से संवेदनशील फैसला कर राज्य के मुखिया ने कर्मचारियों में भरोसा कायम किया है।