जयपुर. राजस्थान सरकार ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कोरोना संकट काल के दौरान काटे गए सरकारी कार्मिकों के वेतन को वापस जारी करने का फैसला किया है. राजस्थान सरकार के इस फैसले से राजस्थान सरकार के लाखों कर्मचारियों और अधिकारियों को फायदा मिलेगा. कई कर्मचारी संगठनों ने भी लगातार इस कटौति का विरोध किया था. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी बजट घोषणा में जैसे ही यह ऐलान किया तो प्रदेश के सरकारी कार्मिकों में खुशी की लहर दोड़ गई. बता दें कि कोरोना संकटकाल और लॉकडाउन में 15 दिन को रोका गया वेतन फिर जारी किया जाएगा. यह करीब 1600 करोड़ से ज्यादा की राशि है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस फैसले को विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया है.