जयपुर। राजस्थान में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। पूरे राजस्थान में गुरुवार को 17 हजार 269 नए कोरोना केस सामने आए, जबकि 158 कोरोना रोगियों की मौत हुई है। चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जयपुर में गुरुवार को सर्वाधिक 3602 नए कोरोना पॉजिटिव मिले।
जोधपुर में 2036, उदयपुर में 1105, कोटा में 701, डूंगरपुर में 201, चितौड़गढ़ में 402, अलवर में 1101, अजमेर में 523, भीलवाड़ा में 518, बीकानेर में 801, राजसमंद में 351, सवाईमाधोपुर में 39, सीकर में 849, नागौर में 179, सिरोही में 403, टोंक में 178, दौसा में 233, हनुमानगढ़ में 330, बाड़मेर में 237, बांसवाड़ा में 245, झालावाड़ में 367, बूंदी में 150 व बारां में 357, पाली में 702, धौलपुर में 201, प्रतापगढ़ 236 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए।