राजस्थान में 24 घंटो में कोरोना ने ली 121 की जान, 16,089 नए संक्रमित मिले


जयपुर। राजस्थान में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटों में राजस्थान में कोरोना ने 121 लोगों की जान ले ली। इसके अलावा 16, 089 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले। जयपुर में 3289 संक्रमित मिले तो 21 लोगों की जान गई। जोधपुर में 1924 नए संक्रमित मिले तो 22 लोगों की जान गई। उदयपुर में 881 नए संक्रमित मिले और 14 लोगों की जान गई। बीकानेर में 350 संक्रमित मिले और 8 लोगों की जान गई।