राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 59 की मौत, 14468 नए संक्रमित मिले


जयपुर। राजस्थान में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 59 लोगों की मौत हो गई वहीं 14468 नए कोरोना संक्रमण के केस मिले। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां 2317 नए केस सामने आए और 11 लोगों की मौत हुई।

वहीं, उदयपुर में 1215, जोधपुर में 1921, कोटा में 1126, डूंगरपुर में 287, धौलपुर में 148, चितौड़गढ़ में 270, अलवर में 756, अजमेर में 623, भीलवाड़ा में 602, बीकानेर में 634, राजसमंद में 306, सवाईमाधोपुर में 133, सीकर में 395, नागौर में 168, सिरोही में 281, टोंक में 216, दौसा में 301, हनुमानगढ़ में 127, बाड़मेर में 333, बांसवाड़ा में 235, झालावाड़ में 149, बूंदी में 127 व बारां में 292, पाली में 345 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए।