राजस्थान में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरियंट की एंट्री, बीकानेर की एक बुजुर्ग महिला में सामने आया केस


जयपुर। देश और दुनिया में सिर दर्द का पर्याय बना डेल्टा प्लस पर ये अब राजस्थान में भी एंट्री कर गया है। देश के 8 राज्यों में डेल्टा प्लस वेरियंट के मिलने के बाद अब राजस्थान में भी इस वेरियंट का पहला केस मिला है। इसके साथ ही राजस्थान देश का 9वां ऐसा राज्य बन गया, जहां कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन की मौजूदगी साबित हो गई है।

राज्य में इस नये स्ट्रेन की रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रशासन में अलर्ट हो गया है। ये वेरियंट बीकानेर की एक 65 वर्षीय महिला में मिला है, पर राहत की बात ये है कि वह अभी पूरी तरह स्वस्थ्य है। बताया जा रहा है कि 25 दिन पहले इस महिला के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे महिला कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुकी है।