जयपुर. राजस्थान में कोरोना संकट के बढते मामलों के बीच सरकार अलर्ट हो गई है. राजस्थान सरकार के गृह विभाग ने कोरोना महामारी के फैलते प्रकोप के बीच 21 मई, 2021 तक धारा 144 की अवधि बढा दी है.राज्य सरकार ने अपने आदेश में कहा कि कोरोना संक्रमण से मानव जीवन एवं स्वास्थ्य की रक्षा केे मध्यनजर यह आदेश जारी किए जा रहे हैं. बता दें कि राजस्थान में मंगलवार को पिछले चौबीस घंटों में 64 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12, 201 नए केस सामने आए. सबसे ज्यादा 17 मौतें जोधपुर में हुई. पिछले 24 घण्टे में जयपुर में 1,875 नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए.
उदयपुर में 932, जोधपुर में 1545, कोटा में 1382, डूंगरपुर में 355, धोलपुर में 202, चितौड़गढ़ में 214, अलवर में 650, अजमेर में 439, भीलवाड़ा में 475, बीकानेर में 401, राजसमंद में 251, सवाईमाधोपुर में 106, सीकर में 288, नागौर में 185, सिरोही में 475, टोंक में 175, दोसा में 244, हनुमानगढ़ में 141, झालावाड़ में 123, बूंदी में 134 व बारां में 255, पाली में 340 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। राजस्थान में कोरोना से 64 और रोगियों की मौत हुई। इसे मिलाकर राज्य में अब तक 3268 व्यक्तियों की मौत कोरोना से हुई है। राज्य में एक्टिव केसेज की संख्या 85 हजार 571 हो गई है।