राजस्थान कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, 33 प्रत्याशियों की घोषणा, अशोक गहलोत, सीपी जोशी, सचिन पायलट का टिकट जारी


Rajasthan Election 2023: जयपुर। लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार राजस्थान कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में अशोक गहलोत, सचिन पायलट, सीपी जोशी जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं। पहली लिस्ट में कुल 33 नाम हैं। पहली सूची में सीएम अशोक गहलोत को सरदारपुरा से, सचिन पायलट टोंक से, सीपी जोशी नाथद्वारा से, दिव्या मदेरणा ओसियां से, गोविंद सिंह डोटासरा लक्षमणगढ से, कृष्णा पूनिया सादुलपुर से चुनाव लडने के लिए टिकट जारी किया गया है। 

इस लिस्ट में नोहार से अमित चचान, कोलायत से भंवर सिंह भाटी, सुजानगढ़ से मनोज मेघवाल, मंडावा से रीता चौधरी, विराटनगर से इंद्रजीत सिंह गुर्जर, मालवीय नगर से डॉण् अर्चना शर्मा, सांगानेर से पुष्पेंद्र भारद्वाज को टिकट दिया गया है। मुंडावर से ललित कुमार यादव, अलवर ग्रामीण से टीकाराम जूली, सिकराई से ममता भूपेश, सवाई माधोपुर से दानिश अबरार, लाडनूं से मुकेश भाकर, डीडवाना से चेतन सिंह चौधरी और जायल से मंजू देवी को टिकट दिया गया है।
 

Rajasthan congress list